Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

गुंडागर्दी और फायरिंग करने वाले युवक फरार

  • माधवपुरम में छात्रा को गोली मारने वाले युवकों के घर दबिशें

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ब्रह्मपुरी थानांतर्गत माधवपुरम में गुंडागर्दी कर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों के घर पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिशें दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। वहीं, केएमसी में भर्ती छात्रा की हालत में सुधार है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में माधवपुरम के व्यापारी एसपी क्राइम से मिले और कार्रवाई की मांग की। माधवपुरम के सेक्टर एक में शाम सात बजे के करीब एकता पार्क निवासी कोमल मिश्रा पुत्री अनिल मिश्रा सामान खरीदने के लिये कास्टमेटिक की दुकान पर गई थी।

वह शहीद मंगल पांडेय डिग्री कालेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम सात बजे एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। जबकि एक युवक पैदल चल रहा था। इस युवक ने हवाई फायरिंग करनी शुरु कर दी। इस बदमाश ने पांच गोलियां चलाई। एक गोली श्याम कास्मेटिक सेंटर और दूसरी गोली इन्फोटेक कम्प्यूटर की दुकान में लगी।

वहीं एक गोली कोमल मिश्रा के पेट पर लगी थी। छात्रा को केएमसी में भर्ती कराया गया था। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने बताया कि फायरिंग करने वाले वेदांत वर्मा निवासी ब्रह्मपुरी, शैंकी निवासी सूर्या नगर, अभय ठाकुर निवासी माधवपुरम की शिनाख्त हुई है और इनकी गिरफ्तारी के लिये दबिशें दी गई, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया।

वहीं माधवपुरम व्यापार संघ के पदाधिकारी एसपी क्राइम राम अर्ज से मिले और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। एसपी क्राइम ने इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी से बात करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये कहा। वहीं, पुलिस का कहना है कि यह विशुद्ध रूप से गुंडागर्दी का मामला था और युवक फायरिंग करते हुए जा रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img