Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

सुसाइड प्रकरण: वेस्ट यूपी में कचहरी में रही पूर्ण तालाबंदी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अधिवक्ता ओमकार तोमर आत्महत्या प्रकरण में मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह त्यागी व महामंत्री के नेतृत्व में वकीलों ने कचहरी में अधिवक्ता आंदोलन में मजबूती देने के लिए तालाबन्दी करके धरना किया। अधिवक्ता आत्महत्या प्रकरण में अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा नही की गई है।

जिस पर वकीलों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है जिस संबंध में गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर अपने अपने जिले में कचहरी व तहसील स्तर पर बार एसोसिएशन द्वारा तालाबंदी कर न्यायिक कार्य से विरत रहे है।

मेरठ कचहरी के सभी वकीलों ने अपने चैम्बर का ताला बंद करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में कचहरी परिसर के सभी गेटों पर धरना प्रदर्शन किया। वकीलों ने न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को कचहरी में आने दिया और इसके बाद वकीलों ने कचहरी के सभी गेटों को ताला लगाकर कचहरी को पूर्ण रूप से बंद कर दिया, सभी वकीलों ने कचहरी में धरने पर बैठकर आरोपी विधायक दिनेश खटीक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

15 5

एडीएम सिटी को दिया ज्ञापन

वकीलों ने अपने आंदोलन को सफल बनाने के लिए कचहरी की तालाबंदी करके धरना दिया और इसके बाद अपनी मांगों को लेकर एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए ज्ञापन दिया। ज्ञापन में वकीलों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की, अधिवक्ता परिवार पर लगाये गए झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग की व पीड़ित अधिवक्ता परिवार को अविलंब आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।

कचहरी में पसरा सन्नाटा

केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर सभी वकीलों ने अपने अपने चैंबरों पर ताला लगाकर कचहरी के मुख्य गेट पर पहुचने के बाद गेट बंद करके वही धरने पर बैठ गए। और पूरी तरह से न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान पूरी कचहरी में सन्नाटा पसरा रहा।

वादकारी भी वापस लौटे

कचहरी की तालाबंदी के बाद कचहरी में वादकारियों ने आना शुरू कर दिया था, लेकिन वकीलों ने कचहरी के गेट पर तालाबंद करके धरना दे रखा था और जिसके चलते अपने अपने मुकदमे में आये वादकारी भी बिना कचहरी में आये अपने घर के लिए वापस लौट गए।

क्रमिक अनशन 13वें दिन भी जारी

अधिवक्ता ओमकार तोमर की आत्महत्या के बाद से गुरुवार को लगातार 13वें दिन भी अनशन जारी रहा। गुरुवार को क्रमिक अनशन वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल जब्बार खान के नेतृत्व में किया गया। अनशन में मेरठ बार एसोसिएशन के रविन्द्र वर्मा, मुकेशचंद जैन, जयकरण सिंह, नासिर अहमद, पारुल रस्तोगी, विनय शर्मा, सतेंद्र सिंह, रामनिवास शर्मा, ब्रजवीर, राकेश शर्मा, धर्मवीर, जुल्फिकार अली, विनोद गौतम, नरेश प्रधान, अधिवक्ता मौजूद रहे। इसके साथ ही धरना स्थल पर चौधरी नरेंद्रपाल सिंह, ओपी शर्मा, नीरज सोम, सतीश चंद्र त्यागी, विशाल भारती शर्मा, ओमपाल सिंह, शैलेन्द्र सोम, सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

धरने पर मौजूद रहे अधिवक्ता

कचहरी के मुख्य गेट पर तालाबंदी करने के बाद वकीलों ने मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह त्यागी व महामंत्री सचिन चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया। धरने में वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी नरेंद्रपाल सिंह, गजेंद्र सिंह धामा, गजेंद्र पाल सिंह, उदयवीर सिंह राणा, पीताम्बर सिंह त्यागी, अशोक शर्मा, मुकेश त्यागी, जितेंद्र सिंह बना, कुंवरपाल शर्मा, रामावतार मित्तल, प्रमोद त्यागी, देवकीनंदन शर्मा, चरणसिंह त्यागी, सिद्धार्थ सिंह, सुधीर पंवार, संदीप सिंह, नीरज सोम, शैलेन्द्र सोम, विनोद राणा, देवकरण शर्मा सहित सैकड़ों वकील मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img