Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

पोलार्ड ने छह गेंद पर जड़े छह छक्के

  • धनंजय टी-20 में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के 15वें और श्रीलंका के चौथे गेंदबाज बने
  • वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को चार विकेट से हराया 

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: श्रीलंका के लेग स्पिनर अकिला धनंजय ने टी-20 क्रिकेट के उतार-चढ़ाव एक ही मैच में देख लिए जब क्रिस गेल के विकेट समेत हैट्रिक लेने के बाद कीरोन पोलार्ड ने पहले मैच में उन्हें एक ओवर में छह छक्के जड़ डाले।

पोलार्ड भारत के युवराज सिंह के बाद टी-20 क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले दूसरे और सभी प्रारूपों में तीसरे बल्लेबाज बन गए। युवराज ने टी-20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में यह कारनामा किया था। वेस्टइंडीज ने यह मैच 41 गेंद बाकी रहते चार विकेट से जीता। वेस्टइंडीज ने 132 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट पर 134 रन बनाए।

धनंजय टी-20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के 15वें और श्रीलंका के चौथे गेंदबाज बन गए। उन्होंने एविन लुईस (28), गेल (00) और निकोलस पूरन (00) को चौथे ओवर में लगातार तीन गेंदों पर आउट किया। उनकी खुशी ज्यादा देर टिक नहीं सकी और अगले ही ओवर में पोलार्ड ने उन्हें मैदान के चारों ओर छक्के जड़े। अगले ओवर में जैसन होल्डर ने भी उन्हें पहली गेंद पर छक्का लगाया।

इसके अलावा उनकी गेंद पर दो कैच भी छूटे। इससे पहले श्रीलंका की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन ही बना सकी। उसका स्कोर एक समय तीन विकेट पर 86 रन था लेकिन बारिश के कारण ब्रेक के बाद उसने छह विकेट 45 रन के भीतर गंवा दिए। वेस्टइंडीज के लिए लुईस ने पहले ओवर की आखिरी तीन गेंद पर छक्के लगाए। इसके बाद धनंजय ने हैट्रिक लेकर दबाव बनाया।

दो साल में पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे गेल खाता भी नहीं खोल सके। वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय चार विकेट पर 62 रन था। इसके बाद पोलार्ड ने यह आक्रामक पारी खेली। वह 38 रन बनाकर डिसिल्वा की गेंद पर आउट हुए और अगली गेंद पर फेबियन एलेन भी अपना विकेट गंवा बैठे लेकिन ड्वेन ब्रावो ने हैट्रिक नहीं बनने दी।  ब्रावो ओर होल्डर ने वेस्टइंडीज को जीत तक पहुंचाया। होल्डर 29 रन बनाकर नाबाद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img