जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: डाक विभाग द्वारा शनिवार को विशेष आधार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान डाकघर, डाकघर के साथ-साथ उपडाकघरों में विशेष रुप से आवदेकों के आधार संबंधित कार्य किए गए। विशेष शिविर का लाभ उठाने के लिए आवेदक सुबह से ही घंटाघर स्थित सिटी एवं कैंट प्रधान डाकघर सहित अन्य उपडाकघरों पर पहुंच गए।
जिससे कि समय पर ही आवेदकों के आधार संबंधित कार्य हो जाएं। क्योंकि डाकघर में आधार संबंधित कार्य टोकन व्यवस्था के अंतर्गत किया जाता हैं। ऐसे में सभी आवेदक समय पर पहुंचकर अपना कार्य कराते हैं। बता दें कि आवेदकों की आधार संबंधित समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने डाक घर को विशेष शिविर के माध्यम से आधार कार्ड बनाने के आदेश जारी किए थे। उसके पश्चात से निरंतर इस प्रकार से आधार संबंधित कार्य किए जा रहे हैं।

