Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

कैंट डाकघर में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

  • आधार कार्ड बनवाने को लगी लंबी लाइन, नहीं किया दूरियों का पालन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिस प्रकार शहर में कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। उसके बावजूद अब लोग लापरवाह होते जा रहे है। कैंट डाकघर में भी आधार कार्ड बनवाने लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग के पालन किए जल्द अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए किसी भी नियम का पालन नहीं करते।

गुरुवार को मेरठ कैंट डाकघर में आधार कार्ड बनवाने वाले आवेदकों की लंबी लाइनें लगी रही।टोकन लेने के लिए लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया और जल्द से जल्द अपना कार्य कराने के लिए लाइन में लगे रहे। ऐसे में जिस तरह के हालात बन रहे हैं, अगर सरकारी विभागों में इसी तरीके से लोग लापरवाही करते हुए अपना कार्य कराएंगे तो संक्रमण और तेजी से बढ़ सकता है।

इसीलिए सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारियों के साथ संक्रमण के बीच कार्य करना चाहिए। जिससे कि किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

बता दें कि अधिकतर लोग आधार कार्ड बनवाते समय अपनी जानकारियों का विवरण सही नहीं। यही नहीं उसके पश्चात जब उन्हे स्लिप भी मिलती है तब भी वह अपने विवरण को चेक नहीं करते।‌

मगर, जब आधार कार्ड बन कर आ जाता है। जब ज्यादा आवश्यकता होती है ताकि वे अपने विवरण को चेक कर फिर सही कराने के लिए चक्कर इधर से उधर काटते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img