Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

सीएम से हुई शिकायत तो हुए अलर्ट

  • सीएम पोर्टल पर हुई शिकायत तो लव लश्कर के साथ पहुंच गए नगरायुक्त
  • करोड़ों की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफिया को संरक्षण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: करोड़ों की सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ बजाए कार्रवाई के नगर निगम और पुलिस दोनों ही विभागों के अफसर उन्हें संरक्षण देने पर तुले हैं। यह हाल तो तब है जब कोतवाली के भगत सिंह मार्केट में अवैध कब्जों को लेकर हाईकोर्ट में पीआईएल दायर की हुई है।

पीआईएल को लेकर जब अफसर कार्य के प्रति गंभीर नजर नहीं आए तो सीएम पोर्टल पर पूरे मामले की जानकारी दी गयी। सीएम पोर्टल पर शिकायत का असर भी नजर आया। सोमवार को सीएम पोर्टल पर हुई शिकायत तो नगरायुक्त मनीष बंसल लव लश्कर के साथ भगत सिंह मार्केट जा पहुंचे।

उन्होंने निरीक्षण किया, जहां तक उनकी नजर आती थी, उन्होंने माना कि वहां अवैध कब्जे दोबारा हो गए हैं। नगरायुक्त ने सोहराब गेट चौकी के पास बनवाए गए सरकारी टॉयलेट का भी निरीक्षण किया और भगत सिंह मार्केट के अवैध कब्जों का भी।

कब्जों के लिए पुलिस कसूरवार

सीएम पोर्टल पर शिकायत करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना को भी नगरायुक्त के आने की सूचना पर वहां पहुंच गए। आरटीआई एक्टिविस्ट ने बताया कि नगरायुक्त ने माना कि कार्रवाई के बाद दोबारा अवैध कब्जे हो गए हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने पुलिस पर ठीकरा फोड़ दिया। उनका कहना था कि जो कब्जे हुए हैं उनको हटवाने का काम पुलिस का है।

एक-दूसरे के पाले में गेंद

हाईकोर्ट की फटकार के बाद विगत माह जब प्रशासन की ओर से भगत सिंह मार्केट के अवैध कब्जों के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू किया गया था तो उसमें जिला प्रशासन के अफसरों के अलावा नगर निगम व पुलिस के अफसर भी शामिल थे। निगम अफसरों का कहना है कि एक बार उन्होंने जब अवैध कब्जे हटवा दिए तो वहां दोबारा कब्जे न हों इसकी जिम्मेदारी पुलिस की है। वहीं पुलिस का कहना है कि उनका काम केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने का है।

हालात बद से बदतर

कोतवाली के भगत सिंह मार्केट में अवैध कब्जों की यदि की जाए तो यहां के हालात बद से बदतर बने हुए हैं। एक माह पूर्व चलाए गए जिस ध्वस्तीकरण अभियान को लेकर अफसर फूले नहीं समा रहे थे उस अभियान के बाद अब हालात और भी बद से बदतर हो गए हैं। स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शाम के वक्त तो भगत सिंह मार्केट से पैदल निकला भी दुश्वार होता है।

छेड़खानी की घटनाएं न बिगाड़दे माहौल

भगत सिंह मार्केट के भीड़भाड़ वाले इलाके में आने वाली महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं भी खूब होने की बात कही जा रही है। कई बार इनको लेकर मारपीट तक की नौबत आ चुकी है। इस बात की भी आशंका हमेशा बनी रहती है कि छेड़खानी की घटनाएं कहीं माहौल न खराब कर दें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img