जनवाणी संवाददाता |
अमीनागर सराय: हिसावदा गांव में अवैध रूप से कब्ज़ा करने वालो के विरूद्ध चला चाबुक, प्रशासन की इस कार्यवाही से अवैध कब्जा धारको में हड़कंप। जिला अधिकारी बागपत के आदेश पर लेखपाल आनंद शर्मा, अनिल कुमार, मुकेश कुमार की टीम ने जेसीबी से तालाब के किनारे ग्रामीणों द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटवाया।

इस दौरान एक महिला द्वारा विरोध जताया परन्तु प्रशासन की टीम ने अपने कार्य को सुचारू रूप से पूर्ण किया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। गौरतलब है कुछ दिन पुर्व हिसावदा के ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की तालाब के किनारे कुछ लोगो ने अवैध निर्माण किया हुआ है उसी के आधार पर ये अवैध निर्माण हटाया गया है।

