Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

युवक पर जानलेवा हमले का आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

  • कोतवाली पुलिस ने चालानी कार्रवाई कर आरोपी भेजा जेल

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शहर के कनिका काम्पलैक्स में युवक पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लियाद्ध। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में चालानी कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे वांछित, वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा पांच मार्च को शहर के कनिका काम्लैक्स भगतजी स्वीटस वाली में हुई हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त सन्नी पुत्र तेजपाल निवासी गांव बधेव को चेकिंग के दौरान सूचना पर कैराना रोड स्थित नहर पुल से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल व 32 बोर के दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बताते चले वितगत 05 मार्च को विनीत कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम खेड़ीकरमू के द्वारा थाना कोतवाली शामली पर सूचना दी गई थी कि भगतजी स्वीट्स वाली गली में उनके भतीजे के साथ कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें उनका भतीजा विशाल घायल हो गया था।

पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना करने के बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस की दो टीमें लगातार सूचना संकलित कर दबिश दे रही थी। इंस्पेक्टर कोतवाली सत्यपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img