जनवाणी ब्यूरो |
शामली: वीवी इंटर कॉलेज शामली में चल रहे एनएसएस शिविर के छठे दिन छात्रों के ब्लड ग्रुप जांच, हिमोग्लोबिन कैल्शियम के साथ दांतों, आंख और कान की जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि शिविर के 70 बच्चों की जांच शिविर में आए चिकित्सकों द्वारा की गई।
मंगलवार को एनएसएस शिविर का शुभारंभ
परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, दंत चिकित्सक डा. अपूर्व गुप्ता ग्लोबल शांति केयर, डा. सुनील सैनी नेत्र चिकित्सक, डा. अर्जुन वर्मा पैथोलजिस्ट, प्रधानाचार्य एसके आर्य एवं कार्यक्रम अधिकारी डा. अनुराग शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संयुक्त रूप से किया।
शिविर के प्रथम सत्र चिकित्सा दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें छात्रों के ब्लड ग्रुप, हिमोग्लोबिन, कैल्शियम के साथ-साथ दांत, आंख और कान की जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि शिविर के 70 बच्चों की जांच शिविर में आए चिकित्सकों द्वारा की गई।
शिविर के दूसरे सत्र में पर्यावरण जागरुकता एवं जल संरक्षण विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर डा. रविंदर सिंह, राजवीर सिंह, राजनाथ सिंह, नरेंद्र शर्मा, कुलदीप पंवार, विनोद कुमार, राजीव गोयल, संदीप मित्तल, सुशील, धीरज, श्रवण आदि मौजूद रहे।

