Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

राष्ट्र के निर्माण में छात्र भागीदार बने: राज्यपाल

  • कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिया वर्चुअल सम्बोधन

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में आयोजित हुए 13वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने वर्चुअल समारोह में हिस्सा लिया। राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्र के निर्माण में छात्र भागीदार बने। आज के युग में चरित्रवान होना युवा के लिए श्रेष्ठ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश कृषि क्षेत्र में ऋषि है। यहां मांग आधारित खेती की जा सकती है।

इस खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। देश में लगातार जल की उपलब्धता घट रही है। ऐसे में विकराल स्थिति हो सकती है। राज्यपाल ने कहा कि पानी के संरक्षण के लिए हम सबको सामूहिक प्रयास करने हेंगे। वैज्ञानिकों को ऐसी प्रजाति विकसित करनी होगी। जो कम जल में अधिक गुणवत्ता दे सके। गन्ने के साथ-साथ तिलहन/दहलन सब्जी की खेती करने का प्रचलन बढ़ा है।

आनंदी बेन पटेल ने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों को इसके लिए आगे आना चाहिए। किसान खेती करते समय रसायनिक दवाइयों का भी कम उपयोग करे। उन्होंने विवि के वैज्ञानिकों को सेचते करते हुए कहा कि विवि स्तर पर भी खेती के लिए अभी काम करना आवश्यक है।

पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। मशरुम उत्पादन के लिए कार्य करने पर राज्यपाल ने किसानों की सराहना की है। उत्तर प्रदेश को आदर्श राज्य के रुप में विकसित करना है। विवि के कुलपति प्रोफेसर आरके मित्तल ने राज्यपाल के वर्चुअल सम्बोधन पर उनका आभार व्यक्त किया।

कृषि क्षेत्र में चार प्रतिशत की हुई वृद्धि

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के 13वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान परिषद के महानिदेशक डा. त्रिलोचन महापात्रा ने कहा कि कोविड़-19 के कारण जीडीपी कम रही, लेकिन कृषि क्षेत्र में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई।

उन्होंने किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड-19 होने के बावजूद खेती की 295 टन मिलियन खाद्यान्न पर किया। बागवानी में 320 मिलियन टन पार किया। दुग्ध उत्पादन में बड़ी वृद्धि हुई है। मछली उत्पादन में 10 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि हुई है। उन्होंने देश के नीति निर्धारकों की भी सराहना करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन में भी बदलाव हुआ। जलवायु प्रभावित हो रही है। पानी घट रहा है।

प्रति व्यक्ति पांच हजार क्यूविक पानी था। जो कि 1100 क्यूविक पहुंच गया है। डा. महापात्रा ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद देश को टैक्नोलॉजी दे रहा है। विवि अपने क्षेद्ध के लिए टिकाऊ खेती पर कार्य करे। गन्ने की खेती फलोड़ इरीगेशन के साथ नही करनी चाहिए, बल्कि इसके लिए किसानों को जागरुक करते हुए प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना चाहिए। सरकार की बुन-बुन सिंचाई योजना को भी हमे अपनाना होगा। डा. महापात्रा ने समेकित खेती पर जोर देते हुए कहा कि तमिलनाडु में 60 से ज्यादा पद्धति से 10 हजार किसान समेकित खेती कर रहे है।

राज्यपाल का भाषण हुआ बाधित

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छात्र-छात्राओं को आॅनलाइन दीक्षा दी। इस दौरान नेटवर्क में परेशानी होने की वजह से राज्यपाल को 15 मिनट तक अपने संबोधन के लिए इंतजार करना पड़ा और भाषण को बीच रोका भी किया। जिसके बाद विवि कुलपति प्रो. एनके तनेजा मंच से उठकर आइटी वालों के पास गए और खामी को दूर कराया।

किसानों परिवार के छात्रों ने पाए अधिक पदक

विवि दीक्षांत समारोह में अधिकांश पदक धारक किसान परिवारों से ताल्लुक रखने वाले थे। बातचीत के दौरान अधिकांश पदक धारकों ने कहा कि आधुनिक युग आ चुका है। इसलिए परम्परांगत खेती को छोड़ अब नई तकनीकी लोगों को आजमानी चाहिए ताकि उनको फसल का अधिक भाव मिल सकेंं।

किसान ट्रस्ट चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार पाने वाले लखीमपुर खीरी के छात्र प्रांशु का कहना था कि किसानों को आगे बढ़ने की जरूरत है। वहीं दिल्ली में बैठे किसानों के बारे में प्रांशु ने कहा कि सरकार को किसानों के बारे में सोचना चाहिए। आपसी तालमेल से ही इस मुद्दे का हल निकाला जा सकता है।

किसानों को मिल रही है 18 से 22 घंटे बिजली

उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा भराला-पनवाड़ी मार्ग स्थित एमएसएबी इंटरनेशनल स्कूल में राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला के पिता लोकतंत्र सेनानी मलखान सिंह भारद्वाज की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बोलते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका मेरठ से गहरा नाता है। मलखान सिंह भारद्वाज जनसंघ से चुनाव लड़े।

उस समय जनसंघ से चुनाव लड़ना पड़ा कठिन था। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से पहले प्रदेश में माफियाओं का राज था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश के 24 माफिया जेल में है जबकि अन्य माफिया दूसरे प्रदेशों में शरण ले रहे है।

देश और प्रदेश की सरकार को गरीब किसानों की सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार में किसानों को 18 से 22 घंटे बिजली दी जा रही है। सरकार ने चार लाख 12 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी। एंटी रोमियो बनाने पर विपक्षी पार्टी के लोगों ने हल्ला किया। लव जेहाद का कानून बनाया तो तब भी विपक्षी दलों से रहा नही गया और इस कानून का भी उन्होंने विरोध किया।

महंगाई के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ना अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मामला है। प्रदेश में सपा सरकार में एक लाख 48 हजार का गन्ना भुगतान बाकी था। उस भुगतान को भाजपा ने किया। उन्होंने राहुल गांधी प्रियंका गांधी अखिलेश यादव और मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि यह वह लोग हैं जो चुनाव के दौरान ही दिखाई देते हैं पश्चिम उत्तर प्रदेश के बारे में बोलते हुए कहा कि रालोद सुप्रीमो अजीत सिंह चुनाव से पहले किसानों के बीच में क्यों नहीं दिखाई देते।

वह सिर्फ चुनावी एजेंडे को देख कर काम करते है। उन्होंने मंच से ही भाजपा के विधायकों को हिदायत देते हुए कहा कि जनता के बीच जाएं और जनता की समस्याओं का निस्तारण कराएं उप मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्री सुनील भराला और उनके परिवार द्वारा जन संघ भाजपा में दिए गए योगदान की भी सराहना की है। उप मुख्यमंत्री ने पंडित सुनील भराला एवं पंडित अजय भराला ने पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्यपाल विजयपाल कश्यप, विधायक डा. सोमेंद्र तोमर, विधायक दिनेश खटीक, विधायक संगीत सोम, विधायक जितेंद्र सतवाई, विधायक दिनेश गोयल, विधायक श्रीचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष अनुज राठी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह, जिला महामंत्री अंकुर मुखिया आदि मौजूद रहे।

मेडल पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

चौधरी चरण सिंह विवि के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान किए गए। मेडल धारकों से जब वार्ता की गई तो उन्होंने जनवाणी के साथ अपनी खुशी को कुछ इस प्रकार साझा किया गया।

परंपरागत खेती से निकलना होगा बाहर

बीएससी एग्रीकल्चर से किसान ट्रस्ट द्वारा चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार मेडल पाने वाले प्रवीण कुमार ने बताया कि उनके पिता करण सिंह एक किसान है। वह किसानों की समस्या को बहुत नजदीकी से देख रहे है इसलिए किसानों के लिए कुछ अलग करना चाहते है। उनका कहना था कि किसानों को इसके लिए सोचना होगा और अपने स्तर पर मेहनत करनी होगी तभी आगे बढ़ सकते है।

वहीं किसानों को परंपरागत खेती से बाहर निकलना होगा और नई तनीकी को अपना खेती में दोगुना मुनाफा पाने की चाह रखनी होगी। प्रवीण ने बताया कि वैसे उनका सपना प्रोफेसर बनने का है। इसके लिए वो नेट व पीएचडी की तैयारी कर रहे है और उपमुख्यमंत्री के हाथ से मेडल पाकर आज बहुत ही खुशी मिली है।

आर्गेनिक खेती पर करेंगे काम

किसान ट्रस्ट दिल्ली द्वारा दिए गए चौधरी चरण सिंह प्रतिभा पुरस्कार व मेडल पाने वाले प्रांशु वर्मा ने बीएससी एग्रीकल्चर से की है। उन्होनें बताया कि वो एक किसान के ही बेटे है। इसलिए वह आगे जाकर आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने काम करना चाहते है।

देश के किसानों द्वारा जो सरकार के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है उसको लेकर प्रांशु ने कहा कि मैं केवल किसानों से यही कहूंगा कि आप कर्म करों फल की चिंता मत करो। कुछ न कुछ नया अपने लेवल पर ऐसा करों जिससे अपकों उसका पर्सनल लाभ मिले कुछ नया सीखो ताकि खुद ही आपको दोगुना मुनाफा मिल सके।

निकालना होगा बीच का रास्ता

पूर्व राष्ट्रपति डॉ.शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक पाने वाले एमफिल हिस्टोरिकल के छात्र शोभित शर्मा ने उप मुख्यमंत्री के हाथ से मेडल पाने की खुशी जताई और कहा कि मेरे पिता किसान है। इस समय किसानों को अपने हितों की लड़ाई के लिए लड़ना पड़ रहा है ये देखकर दुख होता है।

इस बारे में मैं यहीं कहूंगा कि इस मामले में सरकार व किसानों दोनों को ही झुकना होगा और मिलकर बीच का रास्ता निकालने की आवश्यकता है। उनका कहना था मेडल पाने के बाद बस यही इच्छा है आगे बेहतर रोजगार भी युवाओं को सरकार मेडल की तरह दे तो बेहतर होगा।

11 12

नेट करना है मेरा टारगेट

कुलाधिपति स्वर्ण पदक पाने वाले एमपीएड के छात्र मुकुल चौधरी ने कहा उपमुख्यमंत्री ने मेडल दिया बहुत ही खुशी का अहसास हो रहा है। उन्होनें बताया कि उनके पिता दिल्ली पर्यटन विभाग से सेवानिवृत्त है। मुकुज इस समय डीपीएस गाजियाबाद में गन शूटिंग के कोच है।

नेशनल लेवल पर वो खुद भी तीन मेडल जीत चुके है। आगे नेट व पीएचडी करने का टारगेट है। इसके साथ ही वो एक बेहतरीन कोच बनकर उभरेंगे उनका यही सपना है।

11 लोकतंत्र सेनानी और शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

प्रतिमा अनावरण के दौरान मंच से डिप्टी सीएम ने 11 लोकतंत्र सेनानी व शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लोकतंत्र सेनानियों में दर्शनलाल अरोड़ा, प्रदीप कंसल, सुरेंद्र रस्तोगी, राजेश महाजन, अरुण वशिष्ठ, अमित अग्रवाल, जतिन शर्मा, कृष्णा तोमर, डा. पदमाकर, बलदेव, जगत सिंह व शिक्षक-शिक्षिकाओं में डा. दीपाली गुप्ता, अश्वनी भारद्वाज, गौरव शर्मा, मोहम्मद रसई, दुर्गेश पालीवाल, शशि शर्मा, सोनू शर्मा, प्रीति शर्मा, मंजू गोयल, शालनी गुप्ता, वंदना अरोड़ा, सुनीता शर्मा, विभा शर्मा, नीराज चौधरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

तीसरी पीढ़ी कर रही सेवा: सुनील भराला

भराला गांव निवासी श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला के पिता, जनसंघ नेता व लोकतंत्र सेनानी मलखान सिंह भारद्वाज की मंगलवार को प्रतिमा का अनावरण किया गया। पंडित सुनील भराला ने अपने संबोधन में कहा कि उनके पिता मलखान सिंह भारद्वाज को अपने पिता दयाराम शर्मा से प्रेरणा मिली। दयाराम शर्मा आरएसएस से जुड़े हुए थे।

उनके निधन के बाद मलखान सिंह भारद्वाज जनसंघ नेता व लोकतंत्र सेनानी के रूप में काम किया। आज उनकी तीसरी पीढ़ी उनके व उनके भाइयों के रूप में भाजपा व संघ के लिए काम कर रही है। अखिल भारतीय प्रचारक आरएसएस अशोक बेरी ने अपने संबोधन में कहा कि मलखान सिंह भारद्वाज को वह काफी अच्छी तरह जानते थे। मलखान सिंह भारद्वाज ने उनके साथ संघ के लिए भी कार्य किए है।

स्वामी कनक प्रभानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि मलखान सिंह भारद्वाज के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने उस दौर में जनसंघ से चुनाव लड़ा, जब चुनाव लड़ना बहुत कठिन था। शिक्षा क्षेत्र में आज उनकी अगली पीढ़ी अपना योगदान देकर बच्चों को शिक्षित बना रही है।

ये रहे मौजूद

विधायक संगीत सोम, जितेंद्र सतवई, दिनेश खटीक, कपिल देव अग्रवाल, डा. सोमेंद्र तोमर, डा. दिनेश गोयल, श्रीचंद शर्मा, सरोजनी अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल, प्रेम, अतुल गर्ग, तरुण राठी, दर्शनलाल अरोड़ा, विकास, अंकुर मुखिया, मनिंदर विहान, गौरव चौहान, अजय भारद्वाज, राजीव भारद्वाज, शौकेंद्र, रवि चौधरी, डा. विजय शर्मा, अजीत कुमार, उपेंद्र प्रधान भराला आदि मौजूद रहे।

आंगनबाड़ी केन्द्र के बालिकाओं को पोषक खाद्य वितरण

राज्यपाल द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम द्वारा बाल विकास परियोजना शहर के आंगनबाड़ी केन्द्र दायमपुर में बच्चों एवं महिलाओं के सम्बन्ध में कार्यक्रम सातवें माह के बच्चे का अन्नप्राशन, बच्चों का जन्मदिन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम, किशोरी बालिकाओं को पोषण पोटली का वितरण किया गया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा वर्चुअल बैठक मे बताया गया कि जनपद के जो भी इंजीनियरिंग कॉलेज है वे सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लेकर उन्हे आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये जैसे बच्चों को बैठने के लिए कुर्सी, टेबल, बच्चों को खेलने के लिए खिलौने, साइकिल साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराये।

महामहिम द्वारा यह भी कहा गया कि जब भी किसी परिवार के बच्चे का जन्मदिन हो वह आंगनबाड़ी केन्द्र पर जाकर ही मनायें। इससे आंगनबाड़ी केन्द्रों के वातावरण मे एक नया बदलाव आयेगा। साथ ही साथ हमारी शिक्षा की नींव मजबूत होगी। डीएम द्वारा वर्चुअल बैठक में राज्यपाल को आश्वस्त किया गया कि उक्त मुहिम को सफल बनाने के लिए उनका पूर्ण सहयोग रहेगा और मेरठ के आंगनाबाड़ी केन्द्रों को आदर्श केन्द्र बनाने के लिए पूर्ण प्रयास रहेगा एवं आईसीडीएस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में ऐसे कार्यक्रम करने के लिये कहा गया।

कुलपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि लखनऊ द्वारा आॅनलाइन स्वागत किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्र दायमपुर में सात माह से तीन वर्ष के 65 लाभार्थी, तीन से छह वर्ष के 15 लाभार्थी गर्भवती महिला, 18, धात्री महिला, 14 व 11-14 वर्ष की स्कूल न जाने वाली किशोरी बालिका, दो केन्द्र पर पंजीकृत है।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा नियमित रूप से लाभार्थियों का ग्रह भ्रमण कर उचित सलाह एंव केन्द्र सम्बन्धी सेवा, प्रदान की जा रही है। चेयरमैन एमआईईटी विष्णु शरण मेरठ द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। बैठक मे डीएम के. बालाजी, मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, एके टीयू, प्रति कुलपति प्रो. विनीत कंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह मेरठ उपस्थित रहे।

सुसाइड प्रकरण में वकीलों ने डिप्टी सीएम को दिया ज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता ओमकार तोमर आत्महत्या प्रकरण के मामले में वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से मिलकर एक ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो व ओमकार तोमर के परिजनों के खिलाफ दर्ज कराए गए झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग की साथ ही उन्होंने ओमकार तोमर की सहायता के लिए आर्थिक मदद मदद की भी मांग की जिस पर उपमुख्यमंत्री ने वकीलों के प्रतिनिधिमंडल को सुना और शीघ्र ही कारवाई करने का आश्वासन दिया।

अधिवक्ता परिषद के पूर्व महामंत्री एवं मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष ओमकार तोमर गत 14 फरवरी को अपने घर में ही आत्महत्या कर ली थी जिसमें हस्तिनापुर के विधायक दिनेश खटीक सहित 14 आरोपियों को नामजद किया गया था जिसको लेकर मेरठ बार एसोसिएशन ने करीब 22 दिन तक आंदोलन चलाया और तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आंदोलन को 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे जहां पर वकीलों प्रतिनिधि मंडल के रूप में मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर त्यागी महामंत्री सचिन चौधरी वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी नरेंद्र पाल सिंह व अजय त्यागी, डीडी शर्मा, गगन राणा सहित प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री से मुलाकात की और अपने आंदोलन के विषय में बताया।

सचिव चौधरी ने बताया की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और मात्र तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके बेटे व परिजनों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया है और साथ ही ओमकार तोमर के परिवार की आर्थिक सहायता की भी मांग की। सचिन ने बताया उपमुख्यमंत्री ने बातों को ध्यान से सुना और उसके बाद उन पर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img