Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

ईओ व पालिकाध्यक्ष ने एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

  • आठ रुपये प्रति किलोमीटर देना होगा किराया

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: पालिकाध्यक्ष हाजी अख्तर जलील व ईओ एपी पांडे ने संयुक्त रुप से जनता को जनता की सेवा के लिए आई एम्बुलेंस समर्पित की।

नगर पालिका चेयरमैन हाजी अख्तर जलील व ईओ एपी पांडे ने जनता को सार्वजनिक एम्बुलेंस समर्पित की। इस मौके पर चेयरमैन हाजी अख्तर जलील ने कहा कि जनता की बड़ी मांग के बाद इस एम्बुलेंस को जनता को समर्पित किया गया है जिसको कोई भी जरूरतमंद किसी भी समय कहीं भी मात्र आठ रुपये प्रति किमी के मामूली किराए पर ले जा सकता है।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में लगातार जनता की सेवा के लिए कार्य किए जा रहे हैं और वह आगे भी जनता की सेवा के लिए कार्य करते रहेंगे। नगर का चंद्रमुखी विकास उनका मुख्य उद्देश्य है। स्योहारा नगर पालिका को जिले ही नहीं प्रदेश में स्योहारा विकास पालिका के नाम से जाना जाए।

ईओ एपी पांडेय ने कहा कि यह एम्बुलेंस नगर के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। चेयरमैन, सभासदों एवं हमारे अथक प्रयासों से अब ये एम्बुलेंस जनता के बीच है जो पूर्ण रूप से जनता के लिए हाजिर रहेगी। इस मौके पर खुर्शीद अहमद, शेंकी रस्तोगी, नसीम जैदी, खलीक चौधरी, इरफान अहमद, देवेंद्र सिंह, मौहम्मद शान, विजयपाल सिंह, हरिओम सिंह, ओमप्रकाश सिंह, नौशाद अहमद आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img