Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

गोदभराईमहिलाओं की गोदभराई बच्चों का कराया अन्न प्राशन

  • विधायक ने पंजीकृत लाभार्थियों को वितरित किया घी, दूध

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग जनपद शामली द्वारा विकास खंड शामली क्षेत्र के गांव ताजपुर सिम्भालका में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत सबला सलोनी एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों को घी-दूध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से मिशन शक्ति अ•िायान के अन्तर्गत सबला सलोनी कार्यक्रम पूरे जनपद में चलाया जा रहा है।

मिशन शक्ति के मुख्य उद्देश्य नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी स्वावलम्बन के लिए जिस और सरकार दिन रात कार्य कर रही है। जनपद में आज लगभग 50000 महिलाएं समूह से जुड़कर अपनी आजीविका चला रही है,जो वास्तव में महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल है। विधायक तेजेंद्र निर्वाल द्वारा किशोरी, बालिकाओ को सैनेटरी नेपकिन पेड, दूध-घी का वितरण किया तथा 06 गर्भवती महिलाओ की गोदभराई एवं 04 बच्चो को अन्नप्राशन कराया गया।

उपायुक्त स्वत: रोजगार शैलेन व्यास ने बताया कि समूह की दीदियां अपने आजीविका के लिए तमाम प्रकार के सामग्रियों का निर्माण कर रही है और समूह की महिलाओ को विद्युत बिल जमा कराया, स्कूलो में बच्चो का यूनिफार्म बनाना, मास्क बनाना, सामुदायिक शौचालय की देखरेख करना, कोटा चलाना तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अन्तर्गत गेहूँ, चावल, दाल, दूध, घी को प्राप्त कर आंगनबाड़ी केन्द्रो पर उपलब्ध कराने की भी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय ने महिला एवं पुलिस हैल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी ममता देवी द्वारा कार्यक्रम में आए अतिथियों का धन्यवाद किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य सेविका रेखा सैनी, पुनीता देवी, ग्राम ताजपुर सिम्भालका की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका मौजूद रही।

50 किशोरियों के स्वास्थ्य का परीक्षण

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डा. विजय राणा ने बताया कि सबला सलोनी कार्यक्रम के अन्तर्गत किशोरियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 50 किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण, हिमोग्लोबिन की जांच, वजन एवं लम्बाई की माप की गई तथा किशोरियों को आयरन की गोली का वितरण किया गया।

तोड़ना होगा कुपोषण चक्र

जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कोई कुपोषित महिला मां बनती है तो निश्चित रूप से वह कुपोषित बच्चे को जन्म देती है। कुपोषण का चक्र इसी प्रकार से चलता रहेगा। कुपोषण का चक्र तोड़ने के लिए अच्छा स्वास्थ्य व अच्छी शिक्षा देना आवश्यक है। प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाडी केन्द्र पर पंजीकृत बच्चो के लिए नई पोषाहार प्रणाली के अन्तर्गत चना, दाल, सोयाबीन का तेल, दलिया आदि वितरित किया जाएगा, जो बच्चो के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img