Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

मौलाना आकिल अध्यक्ष तहसील बने जमीयत के महासचिव

  • उलेमाओं ने कहा मदरसों की सरकार से ली जाए मान्यता

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जमीअत उलेमा हिंद जनपद कमेटी के चुनाव में मौलाना आकिल कासमी को अध्यक्ष, मौलाना तहसीन को महासचिव, मौलाना इमरान को कोषाध्यक्ष और मौलाना खुर्शीद को नायब सदर चुना गया है।

गुरुवार को शामली शहर के फव्वारा चौक स्थित गढ़ीवाली मस्जिद में चुनाव पर्यवेक्षक मुजफ्फरनगर शहर के कारी जाकिर हुसैन की देखरेख में जमीअत उलेमा हिंद के जिला यूनिट शामली का चुनाव को संपन्न कराया गया। इस मौके पर दारुल उलूम देवबंद की मजलिस ए शूरा रुकुन मौलाना आकिल ने कहा अब वक्त आ गया है कि प्रत्येक मदरसे को सरकार से रजिस्टर्ड करा लिया जाए।

साथ ही हर मदरसे में हिंदी, अंग्रेजी की तालीम लाजिमी तौर पर हो। उन्होंने कहा हर मदरसे में पांचवी तथा आठवीं या हाईस्कूल तक जरूर मंजूरी ली जाए। मौलाना आकिल ने कहा जमीअत उलमा हिंद ने केंद्र सरकार से मांग की है कि मदरसों को ओपन स्कूलिंग से भी जोड़ा जाए ताकि भविष्य में हमारे बच्चे भी उच्च शिक्षा की तालिम ले सके। देवबंद के मौलाना मोहम्मद मियां ने 50 साल पहले यह बात कही थी कि हर मदरसे में हाईस्कूल का प्रबंध होना चाहिए, लेकिन हमने इस अपील पर कोई ध्यान नहीं दिया।

मौलाना आकिल ने कहा कि जिला जमीयत ने गांव मलकपुर को गोद लिया है। जमीअत इस गांव में रहने वाले बच्चों का सर्वे कराकर अनपढ़ बच्चों को तालीम दिलवाने का काम करेगी। सफाई व दूसरी चीजों का भी सर्वे किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जमीयत ऐसे नौजवान चाहती है जो राष्ट्रहित में काम करें। इस मौके पर मौलाना मुस्तकीम, मौलाना अतहर, मौलाना इद्रीश आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img