- पुरा महादेव मंदिर पर देर शाम तक जलाभिषेक करते रहे श्रद्धालू व कांवड़िये
- हर-हर महादेव व बम-बम बोले के जयकारों से गूंजा पुरामहादेव मंदिर, सुरक्षा चाक चौबंद
- दोपहर 2.39 बजे झंडा पूजन होते ही बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा मंदिर
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: ऐतिहासिक परशुरामेश्वर पुरामहादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को जलाभिषेक किया। हरिद्वार व गोमुख से गंगाजल लेकर आए हजारों कावंड़ियों के साथ अन्य लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष को जलाभिषेक कर धर्मलाभ कमाया।
इस दौरान पुरामहादेव मंदिर हर-हर महादेव व बम-बम बोले के जयकारों से गूंज उठा। वहां अधिकारियों ने चप्पे पर नजर रखी, ताकि कोई घटना न हो सकें। मंदिर पर ड्रोन कैमर से भी नजर रखी गयी। गुरूवार की दोपहर 2.39 बजे झंडा पूजन होते ही श्रद्धालुओं व कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष को जलाभिषेक किया, क्योंकि झंडा पूजन शुरू होते ही कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की लाइन रोक दी गयी थी। इससे वहां लंबी-लंबी लाइन लगनी शुरू हो गयी थी।

पुरामहादेव मंदिर पर ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर पर फाल्गुनी मेले के दूसरे दिन महाशिवरात्रि पर्व पर लाखों शिवभक्तों ने पुरामहादेव मंदिर पर पहुंचकर जलाभिषेक किया। वहां गुरूवार की सुबह से श्रद्धालुओं व कांवड़ियों की लंबी लाइन लग गयी थी और वह लाइन देर शाम तक लगी रही। वहां गुरूवार को दोपहर एक बजकर 39 बजे मंदिर परिसर में झंडा पूजन शुरु किया गया।

मंदिर के मुख्य पूजारी जयभगवान शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच झंडा पूजन प्रांरभ कराया, जिसमें डीएम राजकमल यादव, एसपी अभिषेक सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष कुमार मिश्रा, एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनु•ाव सिंह, एसडीएम रामनयन, एसडीएम राजपाल सिंह, तहसीलदार प्रसुन कश्यप, अमीनगर सराय नगर पंचायत चेयरमैन डा. मांगेराम यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, ब्लॉक प्रमुख अनीस यादव, तिलकराज गुप्ता, नौरोज मलिक, सुरेन्द्र यादव, ब्रहमपाल मलिक, पिंटू यादव, संजीव शर्मा, आरडी शर्मा, अनिल शर्मा, अरूण शर्मा, मनोज शर्मा, टीपी शर्मा, सहित समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने झंडा पूजन में भाग लिया।

वहां दोपहर 2.39 मिनट पर जैसे ही मंदिर के दुर्ग पर पुष्प वर्षा के बीच झंडारोहण किया गया। समूचा मंदिर क्षेत्र हर-हर महादेव व बम-बम बोले के जयकारों से गूंज उठा। झंडारोहण के साथ ही मुख्य जलाभिषेक भी प्रांरभ हो गया। वहां लाखों शिवभक्तों सहित आसपास के क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। महाशिव रात्रि पर्व को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी व अधिकारी व पुलिसकर्मी मुश्तैदी से मेला सम्पन्न कराये जाने में जुटे रहे। वहां रातभर मंदिर पर कांवड़ियें जलाभिषेक करते रहे।

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर धर्मलाभ कमाया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनी रहने पर प्रशासन व मंदिर समिति अधिकारियों ने राहत की सांस ली। देर रात तक श्रद्धालु व कांवड़िएं जलाभिषेक करने मेेंं लगे रहे है और पुरा महादेव बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। हर किसी में भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करने की आस्था दिखार्इं दिखाई दे रही थी।

