जनवाणी ब्यूरो |
खेकड़ा: क्षेत्र के गोठरा गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने गांव में अवैध शराब के वितरण को लेकर जमकर हंगामा किया। हंगामा कर उन्होंने गांव में अवैध शराब का वितरण रुकवाने की मांग की मांग के पूरा ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
त्रिस्तरीय चुनाव का बिगुल बजने से पहले से चुनाव लड़ने वालों ने गांव में मतदाताओ को लुभाने के लिए गांव में अवैध शराब का वितरण शुरू करा दिया है। जिसके विरोध में महिलाए भी मुखर होने लगी है। क्षेत्र के गोठरा गांव में गुरुवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने जमकर हंगामा किया।
हंगामा कर उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोगों द्वारा गांव में मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध शराब परोसी जा रही है। वही गांव में मतदाताओ को परोसी जा रही इस शराब से पुलिस अनजान बनी हुई है। गांव में इसी अवैध शराब को पीकर लोग हंगामा करते है।
घर मे मारपीट करते है। जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा हैं। उन्होंने गांव में अवैध शराब का वितरण करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर तारा, रोशनी, काजल, मधु, सरोज, रुक्मणि, मितलेश, शीला आदि मौजूद रही। एसओ रवेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें इस विषय मे कोई जानकारी नही है।

