जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: क्षेत्र के खेला गांव में चल रही देवनारायण की सात दिवसीय कथा का गुरुवार को समापन हो गया। समापन के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया जिंसमे भक्तों ने आहुति देकर विश्व शान्ति व कल्याण की कामना की।
क्षेत्र के खेला गांव में सात दिवसीय देव नारायण कथा का आयोजन किया गया था। जिसका गुरुवार को समापन हो गया। कथा के समापन के अवसर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। शिव शक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में चल रही कथा में कथावाचक संत सांवरिया ने कहा कि कथा से मन के विकारों की सुद्धि होती है।
मन सुद्ध होने पर ही ईश्वर की प्राप्ति होती है। कथा के बाद हवन कर पूर्ण आहुति से कथा को ईश्वर को समर्पित किया जाता है। जिससे ईश्वर कथा से प्रसन्न होते है। हवन यज्ञ से जगह सुख शांति आती है। उन्होंने कहा युवाओं को जागना चाहिए सनातन धर्म को अधिक से अधिक बढ़ावा दें गलत चीजों की तरफ युवा शक्ति ना बढ़े इसी बीच ग्राम वासियों ने पीपी एस की परीक्षा में पास हुई जनपद बागपत की बेटी भारती धामा जी का भी ग्राम वासियों ने और क्षेत्र वासियों ने पगड़ी बांधकर के स्वागत किया इस मौके विनोद तवर, पंकज, राजेंद्र, सतपाल तोमर, प्रमोद गोस्वामी, मुकेश प्रधान, प्रमोद कुमार, लोकेश, सत्यवती यादव, विकास आदि मौजूद रहे।

