Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

गंगे च यमुने यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत

  • बागपत के एसपीसी कालेज में हवन करने के बाद गाजियाबाद के लिए हुई रवाना

जनवाणी संवाददाता |

बागपत/खेकड़ा: जल संरक्षण व पर्यावरण गतिविधि के नेतृत्व में चल रही 21 दिवसीय गंगे च यमुने यात्रा के पदाधिकारियों ने बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में हवन किया, जिसमें लोगोें ने आहुति दी। उसके बाद यात्रा क्षेत्र में काठा, पाठशाला व डूंडाहेड़ा में बैंडबाजो व ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद यात्रा गाजियाबाद के लिए रवाना हो गई।

जल संरक्षण एवं पर्यावरण गतिविधि के नेतृत्व में छह मार्च से हथनीकुंड से 21 दिवसीय गंगे च यमुने यात्रा का शुभारंभ किया गया था। जिसने 9 मार्च को छपरौली में प्रवेश किया था। बुधवार को वह रात्रि में बागपत में रही। गुरुवार को बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में यज्ञ किया गया और उसके बाद पौधारोपण किया गया। वहां सभी से जल व पर्यावरण संरक्षण का आहवान किया गया।

39 5

इस मौके पर सह प्रचारक रामशंकर, जिला बौद्धिक प्रमुख गजेन्द्र आचार्य, नगर कार्यवाह प्रवीण सोम, प्रकाश राणा, रजत उपाध्याय, अनिल, रिंकी सैनी, प्रविन्द्र कुमार, भूपेन्द्र चौहान, नगर अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, विपिन रूहेला, अमित शर्मा, राजू चौहान आदि रहे। वहीं यज्ञ के उपरांत यात्रा खेकड़ा क्षेत्र में पहुंची। क्षेत्र में काठा गांव में एनएस स्कूल प्रबंधक आनंद चौधरी ने यात्रा का बंैडबाजे व पुष्प वर्षा व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

साथ ही प्रमोद काठा ने भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद यात्रा में स्वंयसेवकों ने तहसील में पौधा रोपण किया। पाठशाला पर संस्कृत महाविद्यालय के ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा के नेतृत्व में यात्रा का ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा की तिलक व आरती कर स्वागत किया।

38 5

महाविद्यालय में यात्रा में मौजूद स्वंय सेवकों ने सफाई अभियान चलाया। इसके साथ ही पौधरोपण किया। साथ ही जल व पर्यावरण संरक्षण करने, प्रत्येक वर्ष पांच पौधे लगाने व पॉलीथिन का बहिष्कार करने का प्रण लिया। बालाजी धाम डूंडाहेड़ा में भी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

जिसके बाद यात्रा गाजियाबाद के लिए रवाना हो गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भूमि का जल स्तर निरंतर घट रहा है। नदी, नहरों में भी पानी सूखने लगा है। इसलिए जल संरक्षण बहुत आवश्यक है। साथ ही पेड़ों के अत्यधिक कटान के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। इस बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने होंगे।

इस अवसर पर प्रांत सयोंजक जल एवं पर्यावरण संरक्षण डॉ रामौतार, विभाग सयोंजक डॉ अमित खोखर, जिला सयोंजक मनोज बिश्नोई, विभाग सह प्रचारक डॉ राम शंकर, राम भरोसे भाई, शिवकुमार त्यागी, भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, जिला कार्यवाह सत्यव्रत आर्य, नगर मंडल अध्यक्ष अश्वनी प्रभाकर, देहात मंडल अध्यक्ष हेमवीर गोठरा, प्रो जोगेंद्र, निशान्त अग्रवाल, सतपाल, अशोक, धर्मवीर, पप्पी, जगत सिंह, मोनू त्यागी, सन्नी गुप्ता, राज सिरोही, अमित झा, अमित धामा, सचिन बंसल, हर्षित त्यागी, कामेश्वर त्यागी, रॉकी शर्मा, अखिलेश, अनिल तंवर, योगिंद्र त्यागी अनुज धामा, मनोज धामा, आदेश धामा, भूपेंद्र ठाकुर, अनमोल त्यागी, अशोक त्यागी, प्रदीप कुमार, पंकज, संजीव त्यागी, राधेश्याम, देवेन्द्र, पूजा चौहान, प्रिया, नितेश, मोनिका, काजल सिंह, रामसेवक शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...
spot_imgspot_img