Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: रमाला थाना क्षेत्र के किशनपुर बराल बस अड्डा सूप रोड पर बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव को बड़ौत सीएचसी ले गई थ। उसके परिजन पहुंच गए थे।

गुरुवार को दोघट थाना क्षेत्र के बामनौली गांव निवासी कपिल पुत्र जयपाल (30) किसी कार्य से किशनपुर बराल बस अड्डे पर आया हुआ था। बताया गया है कि कुछ देर वह चौराहे पर रुका। उसके बाद वह सूप की ओर चल दिया। चौराहे से थोड़ी दूर ही चला था कि बाइक फिसल गई।

वह बाइक से नीचे गिर गया। तभी बराबर से गुजर रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली उसके सिर व छाती से होकर गुजर गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उसके पास से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उसके घर पता किया।

परिजनों ने बड़ौत सीएचसी पहुंचका शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वही ट्रैक्टर-ट्राली के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। कपिल बामनौली से किशनपुर बराल बस अड्डे पर क्या लेने आया था? अभी इसका कोई पता नहीं चल पाया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img