- सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन को युवा एवं आजीविका कल्याण दिवस के रूप में मनाया
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: वर्धमान कॉलेज बिजनौर की राष्ट्रीय सेवायोजना की तृतीय एवं चतुर्थ इकाई का ग्राम पेदा एवं गोकलपुर कासम में सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन को युवा एवं आजीविका कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. विशाल शर्मा ने शिविर में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और स्वयं सेवियों को इन अतिथियों से प्राप्त ज्ञान को अपने आस-पास विस्तारित करने का आग्रह किया।
सात दिवसीय शिविर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन बिजनौर से पधारे विपिन एवं योगेंद्र सिंह, जिला प्रबन्धक, फाइनेंस ने सरकार द्वारा महिलाओं के स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और स्वयं सेवियों को इन योजनाओं को उपयुक्त महिलाओं के संज्ञान में लाने के लिए प्रेरित किया।
इसी क्रम में प्रीति सिंह तहसीलदार बिजनौर भी स्वयं सेवियों के बीच उपस्थित हुईं और उन्होंने विस्तार से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कृषि भूमि की पैमाइश, प्रातिक आपदा की स्थिति में सरकार द्वारा दिया जाने वाला सहयोग, ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र बनवाने के मानक आदि विषयों पर खुल कर बात की।
ततपश्चात जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने शिविर में उपस्थित होकर स्वयं सेवियों को युवा कल्याण की विभिन्न योजनाओं, खासकर युवक मंगल दल, महिला मंगल दल आदि के बारे में बताया। उन्होंने स्वयं सेवियों को यूपीएसी एव विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए टिप्स भी दिया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. ओपी सिंह ने स्वयं सेवियों से आग्रह किया कि वे इस शिविर से जो भी ज्ञान अर्जित कर रहे हैं, उसका जीवन में उपयोग करें साथ ही इसे समाज के निचले स्तर तक प्रसारित करें। इस अवसर पर पूर्व एनएसएस स्वयं सेवी भीम सिंह के अतिरिक्त कार्तिक रावत, सत्यम चौधरी, हर्षित चौधरी, आदित्य कुमार, आंचल राठी, इशिका, जैनब, अभिषेक शर्मा, दिलीप कुमार, अवनीश कुमार, आशु सन्नी कुमार, कुश कुमार, मरियम, विवेक कुमार, सृष्टि, मुहम्मद कम्बर, यश अग्रवाल, असम राशिद, काजल सैनी आदि उपस्थित रहे।

