Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

अलविदा चेतन चौहान: शानदार रहा क्रिकेटर से राजनेता तक का सफर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और यूपी सरकार में मौजूदा मंत्री चेतन चौहान ने रविवार को अंतिम सांस ली। उनका 73 साल की उम्र में गुरुग्राम में निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थे और यहां अपना इलाज करवा रहे थे।

21 जुलाई 1947 को यूपी के बरेली में जन्मे टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने 1969 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था और मैदान में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे।

इसके बाद वे राजनीति में उतरे और मंत्री बने। चेतन चौहान का जन्म बरेली में हुआ लेकिन उनके पिता के ट्रांसफर होने के बाद वह 13 साल की उम्र में पुणे शिफ्ट हो गए थे। उनके पिता सेना में कार्यरत थे। उन्होंने महाराष्ट्र और दिल्ली की तरफ से रणजी ट्रॉफी मैच खेले।

चेतन चौहान ने सितंबर 1969 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने पहले 25 मिनट तक कोई रन नहीं बनाया, लेकिन फिर लगातार दो बॉल पर चौका और छक्का लगाकर खाता खोला था।

1979 में ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहले विकेट के लिए चेतन चौहान ने सुनील गावस्कर के साथ मिलकर सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 213 रन की साझेदारी हुई थी।

02

चेतन चौहान बिना शतक लगाए टेस्ट करियर में दो हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। सालों तक उनके नाम ये अनोखा रिकॉर्ड दर्ज रहा। हालांकि बाद में इस लिस्ट में शेन वॉर्न का नाम भी जुड़ गया।

साल 1981 में चेतन चौहान का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सफर खत्म हो गया लेकिन 1985 में उन्होंने कम्पेटेटिव मैच खेला। इसके बाद उन्होंने राजनीति की तरफ रुख करते हुए भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन किया। वह यूपी के अमरोहा से दो बार के सांसद रहे और फिलहाल यूपी सरकार में मंत्री थे।

साल 1980 में चेतन चौहान मे एडिलेड क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन किया। वहां उन्होंने तीन साल तक कप्तान और कोच की भूमिका अदा की। चेतन चैहान टीम के इंडिया के मैनेजर भी रह चुके थे।

साल 2001 में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान वह टीम इंडिया के मैनेजर थे, जिसमें टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को कोलकाता में हुए ऐतिहासिक टेस्ट में मात दी थी। इसके बाद उन्होंने 2007-08 में भी मैनेजमेंट में रहकर टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई थी।

चौहान ने अपने क्रिकेट करियर में 40 टेस्ट और 7 वन-डे मैच खेले। टेस्ट में 40 मैचों में 31.57 के औसत से 2084 रन बनाए, जिसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, वन-डे करियर में 7 मैचों में 21.86 के औसत से 153 रन बनाए।

इसके अलावा उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 179 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 11,143 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 21 शतक और 59 अर्धशतक लगाए। मगर उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में एक भी शतक नहीं लगा सके।

चेतन चौहान ने 40 टेस्ट में 2084 रन बनाए

Chetan
चौहान और सुनील गावस्कर की ओपनिंग जोड़ी 1970 के दशक में काफी सफल रही थी।


चेतन चौहान ने टीम इंडिया के लिए 1969 से 1978 के बीच 40 टेस्ट खेले थे। इनमें उन्होंने 31.54 की एवरेज से 2084 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 97 रन रहा। चेतन ने 7 वनडे में 153 रन बनाए। चौहान और सुनील गावस्कर की ओपनिंग जोड़ी 1970 के दशक में काफी सफल रही थी। दोनों ने मिलकर 10 शतकीय साझेदारियां कीं और 3 हजार से ज्यादा रन बनाए। चेतन घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और महाराष्ट्र की टीम से खेले थे।

ऐसा रहा चेतन चौहान का राजनीतिक कॅरियर

चेतन चौहान ने 1991 में चुनावी पिच पर उतरने का फैसला लिया। चेतन चौहान ने क्रिकेट के मैदान के अलावा राजनीति के मैदान में भी अपना लोहा मनवाया। वह 1991 के लोकसभा चुनाव में अमरोहा से बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतरे। अपने पहले ही चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की। यह वो चुनाव था जब केंद्र में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस की इस लहर में भी चेतन चौहान अमरोहा में कमल खिलाने में कामयाब रहे। उनकी इस जीत के साथ ही अमरोहा में बीजेपी का खाता खुला। हालांकि, इसके बाद साल 1996 के चुनाव में चेतन चौहान को हार मिली।

इन पदों पर भी रह चुके हैं चेतन चौहान

  • चेतन चौहान साल 2016 से 2017 तक नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) के चेयरमैन रह चुके हैं।
  • वह दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव रह चुके हैं।
  • चेतन चौहान टीम इंडिया के मैनेजर के पद पर भी रह चुके हैं।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img