Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

एनएस काठा पब्लिक स्कूल में बच्चों को सम्मानित किया

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: क्षेत्र के एनएस काठा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में गंगे च यमुने यात्रा का भव्य स्वागत करने वाले एनएस पब्लिक स्कूल के बच्चों को सम्मानित किया गया।

जल एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के नेतृत्व में जनपद में गंगे च यमुने यात्रा निकाली गई थी। जिसका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया था। गुरुवार को काठा में एन एस पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा बेंड बाजे व ढोल नगाड़ों फूल मालाओं व पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया था।

जिसकी काफी सराहना की गई थी। शुक्रवार को जल एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा स्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गतिविधि के जिला सयोंजक मनोज बिशनोई ने स्कूल के बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वागत कार्येक्रम में एन एस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जिस तरह का स्वागत किया। उसने सभी को अभिभूत कर दिया। जल व पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिस प्रकार से बच्चों के अंदर कटिबद्धता है। उससे जाहिर होता है कि बच्चे भी गिरते जलस्तर व बढ़ते हुए प्रदूषण को लेकर काफी सचेत है। वह भी इस अभियान में अपनी पूर्ण सहभागिता चाहते है।

इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन आनंद चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल, डारेक्टर रामसेवक शर्मा, प्रधानाचार्य अनिल कुमार, प्रदीप चौधरी, पूजा, आशी, भावना, सुमन, कोमल, प्रवीण डागर, संजीव त्यागी, अनुज धामा, विक्रांत शर्मा, श्याम रत्न पाल, मोनू त्यागी, राज सिरोही, अमित झा, आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img