जनवाणी संवाददाता |
शामली: श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें ‘स्वतंत्रता आंदोलन में दांडी मार्च की भूमिका’ तथा ‘राष्ट्र धर्म एवं राष्ट्रवाद’ विषयों पर संगोष्ठी एवं प्रतियोगिता हुई।
शुक्रवार को प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा की देखरेख में हुई। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि दांडी मार्च भारतीय इतिहास की एक महत्त्वपूर्ण घटना है जिसने अंग्रेजी सरकार की जड़ों को हिला कर रख दिया था। महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के नमक कानून का बहुत ही विनयपूर्वक विरोध किया और स्वयं नमक बनाकर भारतीय समाज को यह संदेश दिया है कि अब हम अंग्रेजों के अत्याचारों को और अधिक नहीं सहेंगे।
इसके परिणामस्वरूप भारतीय जनता में एक नई आशा का संचार हुआ और उन्होंने अंग्रेजी सरकार को उखाड़कर फैंकने का निश्चय कर लिया। इस अवसर पर हुई निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुकुल सिंह ने प्राप्त किया। वहीं अंशु खैवाल और बादल कश्यप ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सुमन शर्मा, उमा रानी तथा सारिका गर्ग रही।
मंच का संचालन अनिल कुमार कश्यप ने किया। इस मौके पर घनश्याम सारस्वत, अश्वनी कुमार, अक्षय जिंदल, रामनाथ, शिव कुमार, वेदप्रकाश वर्मा, फूल कुमार, मनोज शर्मा, मनोज भारती, साकेत निर्वाल, राहुल सिंघल, सचिन संगल, छवि शर्मा, नीतू अग्रवाल, अंजली जैन, ज्योति तायल आदि स्टाफ मौजूद रहा।

