Friday, June 19, 2026
- Advertisement -

कुट्टू का आटा खाने से दो परिवार के आठ सदस्य बीमार

  • फूड प्वाइजनिंग की शिकायत पर मरीजों उपचार के लिए कराया निजी अस्पताल भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

धामपुर: महाशिवरात्रि के व्रत पर कुट्टू का आटा खाने से दो परिवारों के आठ सदस्यों की उल्टी दस्त से हालत बिगड़ गई। फूड प्वाइजनिंग के कारण मरीजों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय शीशराम सिंह सैनी पुत्र रतन सिंह सैनी ने गुरुवार की शाम नगर स्थित एक दुकान से कूट्टू का आटा खरीदा था। परिजनों ने आटे के रात को पराठे बनाने के बाद खाए थे। रात को पराठे का सेवन करने वाले घर के सभी सदस्यों की हालत बिगड़ने लगी।

उल्टी-दस्त के शिकार शीशराम, उसकी पत्नी दुलारी, दो पुत्रियों सोनम, रचना तथा पुत्र मयंक को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वही मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी राहुल, उसकी पत्नी प्रिंसी तथा दो वर्षीय पुत्र नितांत की भी देर रात को तबीयत बिगड़ने लगी।

इस परिवार ने भी आटे का सेवन किया था। इनकी भी हालत बिगड़ने पर आधी रात को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। उधर उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चिकित्सक अख्तर का कहना है कि सभी बीमार लोगों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण पाए गए हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल सभी को उपचार के लिए अभी कुछ समय और अस्पताल में भर्ती रहना होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rahul Gandhi: 56 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी भी दबाव में, IT गिरावट से बाजार कमजोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी एक्सेंचर...

Dehradun News: रम्पुरा को मिली 23 लाख की विकास सौगात, सड़क निर्माण का शुभारंभ

जनवाणी ब्यूरो | रूद्रपुर: नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं...
spot_imgspot_img