Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

रोहित कौशिक को मिला अंजुम जमाली अवार्ड

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: देश के प्रतिष्ठित अखबारों और पत्रिकाओं में निरन्तर लिखने वाले लेखक और स्तम्भकार रोहित कौशिक को 12वां डॉ़ अंजुम जमाली नेशनल अवार्ड प्रदान किया गया। मेरठ में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जाकिर खान और उर्दू अकादेमी, दिल्ली के उपाध्यक्ष हाजी ताज मौहम्मद ने हिन्दी पत्रकारिता एवं साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए रोहित कौशिक को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। हास्य व्यंग्य के मशहूर शायर डॉ़ एजाज पॉपुलर मेरठी को भी यह सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि जाकिर खान ने कहा कि हमें एक ऐसा समाज बनाना होगा जिसमें सभी धर्माें का सच्चे अर्थों में सम्मान हो। विशिष्ट अतिथि हाजी ताज मौहम्मद ने कहा धर्म के आधार पर भाषाओं का बटवारा नहीं होना चाहिए। पुरस्कार ग्रहण करते हुए रोहित कौशिक ने कहा कि यह हमें तय करना है कि हम जाति, धर्म और वर्ग के नाम पर एक उन्मादी समाज बनाना चाहते हैं या फिर समतामूलक और प्रगतिशील समाज बनाना चाहते हैं।

गौरतलब है कि रोहित कौशिक दैनिक जनवाणी समेत देश के लगभग सभी प्रतिष्ठित अखबारों में निरन्तर लिखते रहते हैं। उनकी प्रमुख प्रकाशित पुस्तकें हैं-21वीं : धर्म, शिक्षा समाज और गांधी, इस खंडित समय में और संवाद के दायरे में साहित्य। रोहित पर्यावरण, कला, साहित्य, संस्कृति पर केन्द्रित ‘सरोकार’ नामक वार्षिक व्याख्यान का आयोजन भी करते है।

सरोकार के तत्वावधान में देश के अनेक प्रतिष्ठित विद्वान अपने व्याख्यानों के माध्यम से मुजफ्फरनगर को कई बार गौरवान्वित कर चुके हैं। इससे पहले रोहित को हिन्दी पत्रकारिता और साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. कृष्णचन्द्र गुप्त सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। अंजुम जमाली अवार्ड समारोह में रिफअत जमाली, मारूफ रजा, शायर आदिल रशीद, डॉ पुष्पलता, जनवाणी के समूह सम्पादक यशपाल सिंह, विशाल जैन समेत अनेक बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img