Friday, June 12, 2026
- Advertisement -

लक्ष्मण सिंह की उपलब्धि इंडिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज

  • देश में सबसे ज्यादा 11 विषयों में यूजीसी-नेट एग्जाम किया उत्तीर्ण
  • 25 विषयो में यूजीसी नेट उत्तीर्ण करने का का रखते हैं इरादा

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: यूजीसी-नेट एग्जाम को देश मे सबसे ज्यादा ग्यारह विषयों में उत्तीर्ण करने वाले शहर के डॉ. लक्ष्मण सिंह की उपलब्धि इंडिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज की गई है।पढ़ाई को लेकर उनकी दीवानगी कब थमेगी, खुद उन्हें मालूम नहीं है। कुल छह बार में उन्होंने नेट परीक्षा पास कर अपनी मेहनत से मेधा की विलक्षण चमक बिखेरी है।

ज्ञानार्जन को लेकर डॉ. लक्ष्मण सिंह के समर्पण, जीवटता और पुरुषार्थ की ये दास्तां बेहद अजूबी है। खादरवाला निवासी उनके पिता बोहरन लाल केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क में अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त है। वे बताते है कि कक्षा नौवीं में लक्ष्मण दो बार फेल हुआ और दसवीं की बोर्ड परीक्षा व्यक्तिगत फार्म भरकर पास की थी। शहर के डीएवी इंटर कालेज से बाहरवीं कर एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई कर दिल्ली के जेएनयू में प्रवेश लिया।

लक्ष्मण के मुताबिक चीनी और स्पेनिश भाषा आनर्स कोर्स को वे उत्तीर्ण नहीं कर पाए, मगर हताश से विचलित कभी नहीं हुए और डीयू में स्नातक करने की ठानी। पहले वर्ष में दो सब्जेक्ट में फेल हो गए। सेकंड ईयर में सभी पेपर पास किये। अंतिम साल में उन्होंने जेएनयू से मास्टर इन इंटरनेशनल रिलेशन की प्रवेश परीक्षा पास कर ली, मगर बैचलर डिग्री के अंतिम वर्ष में हिस्ट्री में फेल हो गए।

बैक पेपर दिया और बड़ी मुश्किल से बीए की डिग्री मिली। संघर्ष से आगे बढ़ता रहा और जेएनयू में आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स का एंट्रेंस टॉप किया और मास्टर डिग्री प्राप्त की। जामिया मिल्लिया इस्लामिया से दलित राजनीति विषय पर वर्ष 2009 में एमफिल तथा नेपाल की दलित कला पर वर्ष 2016 में पीएचडी कर नई उचाईयों को छू लिया। उसके बाद यूजीसी-नेट एग्जाम पास करने का लक्ष्य रखा और इतिहास लिख रहे है।

अब तक वे राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, इंडियन कल्चर, अरब कल्चर, इस्लामिक स्टडीज, बौद्ध अध्ययन, जैन अध्ययन, गांधी एवं शांति अध्ययन में यूजीसी नेट कर चुके है, जबकि डांस और ड्रामा में जेआरएफ क्वालीफाई किया है। लोक निर्माण विभाग, जयपुर में अनुवाद अधिकारी के रुप में कार्यरत डॉ. लक्ष्मण सिंह की प्रतिभा को इंडिया बुक आफ रिकार्ड ने दर्ज कर उनकी क्षमता का लोहा माना है। उनका इरादा अभी 25 विषयो में यूजीसी नेट उत्तीर्ण करने का है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, सपा ने दी सख्त चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो। यूपी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा...

Abhishek BanerjeeCID की कड़ी पूछताछ के घेरे में अभिषेक बनर्जी, 14 जून को फिर होगी पेशी

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: सीआईडी ने टीएमसी विधायकों के...
spot_imgspot_img