Friday, June 12, 2026
- Advertisement -

गंगनहर घाट, पिकनिक स्पॉट पर आसामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़

  • पिकनिक स्पॉट पर लगी एलईडी लाइट और सीसीटीवी कैमरों को उखाड़कर ले गये, शरारती तत्व

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: विगत रात्रि गंगनहर पर बने पिकनिक स्पॉट पर आसामाजिक तत्वों ने जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान शरारती तत्वों में पिकनिक स्पॉट पर लगे एलईडी लाईट और सीसीटीवी कैमरों को उखाड़कर ले गये। शरारती तत्वों ने स्पॉट पर विधूत पोल और मन्दिर के बराबर में की गयी डेकोरेशन को तोड़ दिया।

रविवार सुबह गंगनहर घाट पर पहुचें श्रद्धालुओं ने जब तोड़ फोड़ का नजारा देखा तो मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुचकर मामले की जांच पड़ताल की और आसामाजिक तत्वों की तलाश में जुट गयी थी। उधर गंगनहर सेवा समिति के सचिव ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। और पुलिस से आसामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

08 18

बता दे खतौली गंगनहर घाट पर विधायक विक्रम सैनी के प्रयासों से सैलानियों के घूमने के लिये एक पिकनिक स्पॉट बनाया गया था। जिसमें गंगनहर के दोनों घाटों और आस पास हरे व खूबसूरत पेड़ पौधे लगाये गये थे। और घाट की डेकोरेशन की गयी थी। दो माह पूर्व पिकनिक स्पॉट बनकर तैयार हो गया था। जिसका शुभारम्भ विधायक विक्रम सैनी और डीएम सेल्वा कुमारी जे ने किया था।

पिकनिक स्पॉट के शुभारम्भ के बाद से गंगनहर घाट पर स्थित मंदिर पर गंगा मैया की आरती भी होती है। इसी क्रम में विगत रात्रि आसामाजिक तत्वों ने पिकनिक स्पॉट पर पहुचकर जमकर तोड़ फोड़ मचाई शरारती तत्वों ने स्पॉट पर लगे सीसीटीवी कैमरे और विधूत पोल पर लगी दर्जनों एलईडी लाइटों को उखाड़कर चोरी कर लिया। और गंगनहर घाट पर की गयी मन्दिर के आस पास डेकोरेशन को तोड़ दिया।

07 17

घाट पर लगे विधूत पोल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। और मौके से फरार हो गये। रविवार सुबह जब श्रद्धालु घाट पर स्थित मंदिर में पूजा करने पहुचें तो गंगनहर घाट का नजारा देखकर उनके होश फाख्ता हो गये। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने मामले की सूचना गंगनहर समिति के सदस्यों को दी, घाट पर पहुचें सदस्यों अजय जनमेजय, पंकज भटनागर, भावेश गुप्ता ने पिकनिक स्पॉट पर तोड़ फोड़ का नजारा देख घटना पर रोष जताया।

मामले की सूचना पर मौके पर पहुचीं कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर आसामाजिक तत्वों की तलाश शुरू कर दी थी, उधर गंगनहर सेवा समिति के सदस्य पंकज भटनागर कोतवाली में घटना की तहरीर देकर पुलिस से आसामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस आसामाजिक तत्वों की तलाश में लगी है। वही सेवा समिति के सदस्यों ने विधायक विक्रम सैनी को भी घटना से अवगत करा दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, सपा ने दी सख्त चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो। यूपी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा...

Abhishek BanerjeeCID की कड़ी पूछताछ के घेरे में अभिषेक बनर्जी, 14 जून को फिर होगी पेशी

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: सीआईडी ने टीएमसी विधायकों के...
spot_imgspot_img