Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

दर्जनों युवाओं ने की रालोद की सदस्यता ग्रहण

  • वक्ताओं ने नए कृषि कानूनों के प्रति किया सचेत

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: राष्ट्रीय लोकदल की एक सभा का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पृथ्वीपुर व जुड्डी से आई दर्जनों युवाओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की।

रविववार को स्थानीय राजमिलन बैंकट हॉल पर रालोद की एक सभा हुई। सभा के मुख्य वक्ता रालोद के रुहेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल ने कृषि कानून के प्रति युवाओं को सचेत रहने की सलाह दी व नए कृषि कानून के काले पहलुओं पर भी प्रकाश डाला।

रालोद के जिला मंत्री लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्राम पृथीपुर व जुड्डी से आये दर्जनों युवाओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण कर किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की नीतियों पर चलने की सपथ ली। सभा में मुख्य रूप से रालोद के पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, मास्टर इंद्रमणि सिंह, सुरेंद्र सिंह ने सभा मे अपने विचार रखे।

सदस्य गृहण करने वालो में लोकेंद्र सिंह, योगेश, जबर सिंह, कपिल, राजेन्द्र, सूरवीर सिंह, निशांत शर्मा, खालिद अली, बलवीर सिंह, मलखान सिंह, लाखन सिंह, होमेन्द्र सिंह, आतिश कुमार, उदयवीर सिंह, धूम सिंह, मनोज, नीटू, अमर सिंह आदि रहे। वरिष्ठ नेता एमपी सिंह की अध्ययक्षता एवं पूनम चौधरी के संचालन में बैठक संपन्न हुई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img