Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

फेसबुक पर भीमराव अंबेडकर के चित्र से की छेड़छाड़

  • गुस्साए ग्रामीणों ने दी आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

मंडावली: थाना क्षेत्र के ग्राम रामदास वाली के ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ फेसबुक पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो पर छेड़छाड़ करने व अपशब्द लिखने के आरोप में मंडावली थाने में तहरीर दी है।

रविवार शाम करीब 5:00 बजे रामदास वाली निवासी कई लोग थाने पहुंचे जिन्होंने तहरीर में लिखा है कि गांव के ही निवासी ब्रजवीर सिंह पुत्र रामपाल सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो से छेड़छाड़ व अपशब्द लिखकर वायरल कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों में काफी गुस्सा देखने को मिला।

गुस्साए ग्रामीण घटना को लेकर थाना मंडावली पर इकट्ठे हो गए जहां उन्होंने मंडावली पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। आरोपी ने फेसबुक अकाउंट पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का गंदा कार्टून बनाकर और कुछ अभद्र शब्द फेसबुक पर डाला जिससे अपमान हुआ है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर में आरोपी का नाम ब्रजवीर सिंह पाल पुत्र रामपाल सिंह निवासी रामदास वाली बताया गया। तहरीर देने वालों में रजत कुमार, मामराज सिंह, धर्मराज, यादराम सिंह आदि शामिल रहे। उधर, थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान का कहना है कि फेसबुक पर डालने वाले के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है, जल्दी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img