- अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में वीवी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई वीवी इंटर कॉलेज शामली के द्वारा आजादी के 75 वर्ष के अंतर्गत चल रहे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेवकों को आजादी और आजादी के लिए महान कार्य करने वाले महापुरूषों के बारे मेें बताया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एसके आर्य और कार्यक्रम अधिकारी डा. अनुराग शर्मा ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. अनुगरा शर्मा ने कहा कि ेबहुत बलिदानों और संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के साथ ही महात्मा गांधी के के नमक सत्याग्रह के 91 वर्ष पूरे हो रहे हैं। अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2022 तक मनाया जाएगा।
मुख्य अतिथि आईएमएआर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अमितेश शर्मा रहे। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी के द्वारा अंग्रेज सरकार के नमक पर लगने वाले टैक्स कानून के विरोध किया गया। उन्होंने 78 लोगों के साथ साबरमती आश्रम से गांव दांडी तक 390 किमी. पैदल यात्रा की।
उन्होंने 6 अप्रैल 1930 को नमक हाथ में लेकर नमक विरोधी कानून भंग किया था। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सभी छात्र संघ को एवं सेविकाओं को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। कार्यक्रम में अब्दुर्रहमान, नितिन, लकी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

तम्बू निर्माण में कमल टोली रही प्रथम
रविवार को शहर के आरके पीजी कॉलेज में चल रहे रोवर्स रेंजर्स शिविर के अंतिम दिन शिविर का शुभारंभ ध्वजारोहण कर किया। शिविर में सभी स्वयंसेवकों ने शिविर में सीखी तम्बू निर्माण गतिविधि का प्रदर्शन कर तंबू लगाए। तंबू लगाने के लिए सभी प्रतिभागियों को 8 टोलियों में बांटा गया।
सभी स्वयंसेवकों ने चादर, लाठी, रस्सी एवं कील का प्रयोग कर बेहद खूबसूरत तंबू बनाए। सभी रोवर्स-रेंजर्स अपने घर से विभिन्न व्यंजन बनाकर लाये एवं अपनी कुशल पाक कला का प्रदर्शन दिया। रोवर प्रभारी डा़ रोहित राणा, रेंजर प्रभारी डा़ विनीता कुमारी, डीओसी गीता रानी एवं जिला काउंसलर अविनाश शर्मा ने सभी तम्बूओं का निरीक्षण किया।
शिविर में कुल 58 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। जिसमें कमल टोली प्रथम, डा़ एपीजे अब्दुल कलाम टोली द्वितीय व गार्गी टोली तीसरे स्थान पर रही। शिविर में कमलदीप, रोहित कुमार, अर्पित वर्मा, आकाश, विनय शर्मा, अनिरुद्ध, गार्गी, तनु, अंचल, प्राची, आकांशा आदि उपस्थित रहे।

