Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

युवाओं ने नए तरीके से होली मनाने का लिया निर्णय

  • पर्वतीय जन विकास संघ की बैठक में युवाओं ने रखे विचार

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़/कादराबाद: ग्राम जामुन वाला में पर्वतीय जन विकास संघ की एक बैठक हुई। जिसमें होली खेलने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस दौरान युवाओं ने इस बार नये तरीका से होली मनाने का निर्णय लिया।
क्षेत्र के ग्राम जामुन वाला में शिव मंदिर के प्रांगण में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई।

जिसमें युवाओं ने इस बार नये तरीके से होली मनाने का निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए होली समिति के अध्यक्षक कनिष्क नेगी ने बताया कि इस बार होली 18 मार्च से खेली जायेगी। होली का शुभारंभ गांव जामुनवाला से शुरू होती हुई पर्वतीय मूल के लोगों के गांव में होली मनाई जायेगी।

28 मार्च को गांव जामुनवाला में होली का दहन कर समापन किया जायेगा। साथ ही होली का त्यौहार आपसे भाई चारे व सादगी से मनाने का आह्वान किया। होली का उद्देश्य पर्वतीय मूल के लोगों को अपनी संस्कृति के बारे में जागरूक करने के लिए किया जा रहा है।

इस अवसर पर जयपाल सिंह नेगी, कैलाश थपलियाल, सुनील धस्माना, गिरीश चंद्र डोबरियाल, महावीर सिंह, मोहन सिंह, कनिष्क नेगी, अमित शर्मा, रानू पंथवाल, जितेंद्र पुंडीर, संतोष जखवाल, अभिषेक बुडकोटी, रवि रावत, अमित राणा तथा राजीव बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img