Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

सरकार ने 86 लाख किसानों का ऋण माफ किया: भारतेंद्र सिंह

  • ग्राम उलेढ़ा में पूर्व मंत्री की धर्म पत्नी को दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

​बिजनौर: जिला पंचायत हल्दौर द्वितीय वार्ड में ग्राम चौपाल के अंतर्गत निवर्तमान सांसद राजा भारतेन्द्र सिंह ने ग्राम उलैढा, ननुपुरा, माढी में ग्राम चौपाल की सभा की। ग्राम उलेढा में पूर्व मंत्री स्वर्गीय डा.अमर सिंह की धर्म पत्नी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

निवर्तमान सांसद ने कहा कि डा. अमर सिंह का जीवन सरल और साद्गी से भरा हुआ था। भाजपा के निष्ठावान एवं ईमानदार कार्यकर्ता के गुण और संस्कार से भरा हुआ उनका जीवन रहा है। उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय विजय देवी ने उनके राजनैतिक कार्य में उनका साथ दिया। इसके पश्चात निवर्तमान सांसद ने बूथ अध्यक्ष डा. नरेश से मतदाता सूची के बारे में जानकारी प्राप्त कर पन्ना प्रमुख बनाने के लिए कहा।

उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास की जानकारी दी। चार वर्ष में योगी सरकार ने 1़25 करोड़ का भुगतान किया। 36000 करोड़ रुपए से 86 लाख किसानों का ऋण माफ किया। 20 चीनी मिलों का आधुनिकीकरण एवं विस्तारीकरण किया गया। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना जिसमें खातेदार, किसान परिवारों के कमाऊ सदस्य तथा पट्टेदार, बटाईदार को भी योजना का लाभ मिलेगा आदि कार्य किए।

सभा में डा. स्वर्ण सिंह, संग्राम सिंह, मंडल अध्यक्ष झालू ललित, डा. नरेश, अनंगपाल सिंह, मास्टर अजीत सिंह, बबलू गुर्जर, चन्द्र प्रकाश, नरेंद्र सिंह, अजयपाल अमीन साहब, यशपाल नेता , अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img