Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

श्रेष्ठ कर्म करने से ही जीवन में आती सुख शांति

  • विश्व कल्याण चतुर्वेद परायण महायज्ञ का पांचवा दिन

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय में चल रहे विश्व कल्याण चतुर्वेद परायण महायज्ञ के पांचवे दिन गुरुवार को वैदिक विद्वान मायाप्रकाश त्यागी ने कहा कि जीवन मे श्रेष्ठ कर्म करने वाले मनुष्य का जीवन सुखमय रहता है।

सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के कोषाध्यक्ष मायाप्रकाश त्यागी ने वेदोपदेश देते हुए कहा कि श्रेष्ठ कर्म, सत्य और पुरुषार्थ को आत्मसात करने वाले मनुष्य का कल्याण होता है। हमे जीवन मे योग को आत्मसात कर समता को धारण करना चाहिए। जिससे जीवन मे संतुलन बना रहता है।

यज्ञ के ब्रह्मा  गुरुवचन शास्त्री, योग महाविद्यालय भायला संरक्षक राजपाल सिंह, स्वामी सत्यवेश, अरविंद शास्त्री, सोमदत्त भारद्वाज, अंकुर भारद्वाज ने भी वेदोपदेश दिया। डॉ. प्राची  आर्या, डॉ. अनिल चौहान, संजीव आर्य, सुमन चौहान, यशोधर्मा सोलंकी, वीरसिंह, धनपाल प्रधान, साधना सोलंकी, सुनील शास्त्री, मूलचंद, विजय कुमार, जेपी त्यागी, शिवकुमार, नीरज त्यागी, मोहित शास्त्री आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img