Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

सरकार के चार वर्ष पूर्ण, शनिवार को होगा विकास पुस्तिका का विमोचन

  • 24 मार्च तक जनपद में आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम, सरकार के कार्यों की दी जाएगी जानकारी
  • नोडल अधिकारी ने कलक्ट्रेट में बैठक लेकर दिए प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए आदेश

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के पर कलक्ट्रेट में बैठक का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी ने कहा कि शनिवार को कलक्ट्रेट लोकमंच पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और विकास पुस्तिका का विमोचन होगा। साथ ही जनपद में यह कार्यक्रम एक सप्ताह यानि 24 मार्च तक चलेंगे। उन्होंने इसकी तैयारी पूर्ण करने के आदेश दिए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक एवं जनपद के नोडल अधिकारी एम देवराज ने कहा कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण हो गए है और चार वर्ष पूर्ण होने पर तैयार की गई फिल्म का अवलोकन, गीत का विमोचन, प्रदेश स्तरीय विकास पुस्तिका का विमोचन, प्रदेश सरकार की वि•िान्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।

बताया कि कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने के बाद विकास पुस्तिका का विमोचन होगा। जनपद मुख्यालय पर सीडीओ अभिराम त्रिवेदी की देखरेख में कार्यक्रम किया जाएगा। जनपद मुख्यालय पर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन, चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई जनपद स्तरीय विकास पुस्तिका का विमोचन के साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ऋण/टूलकिट योजना आदि में धनराशि अथवा प्रमाण-पत्र जैसे गोल्डन कार्ड तथा दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल, उपकरण आदि का वितरण किया जायेगा।

जनसभाओं का आयोजन जनपद के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सांसद, विधायक तथा कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि भी आएंगे। बताया कि बीस मार्च को जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन बागपत विधानसभा क्षेत्र एसडीएम खेकड़ा नोडल अधिकारी, बड़ौत विधानसभा क्षेत्र एसडीएम बागपत, छपरौली विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम बड़ौत नोडल अधिकारी होंगे।

21 मार्च को ग्रामीण क्षेत्रों में मिशन किसान कल्याण के लिए उप निदेशक कृषि नोडल अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी, संबंधित खंड विकास अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए है।

इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र में मिशन व्यापारी कल्याण के रूप में प्रत्येक नगर निगम/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत में व्यापारियों व लघु उद्यमियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री मुद्र योजना, स्टार्टअप योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि के लाभार्थियों के सम्मेलनों का आयोजन/टूलकिट/ऋण वितरण तथा प्रगतिशील व्यापारियों व लघु उद्यमियों का सम्मान किया जायेगा।

22 मार्च को मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर, 23 मार्च को मिशन रोजगार के अन्तर्गत जिला पंचायत के प्रत्येक वार्ड, 24 मार्च को मिशन श्रमिक कल्याण ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम कर जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शनिवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद प्रभारी मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी रहेंगे और इसके लिए तैयारी पूर्ण कर ली जाए। इस मौके पर डीएम राजकमल यादव, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, एडीएम अमित कुमार सिंह, सीएमओ डॉक्टर आरके टंडन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img