- मोटरसाइकिल पर सवार होकर हमलवार फायरिंग करते हुए फरार
- पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
जनवाणी संवाददाता |
भोपा: खाना लेकर जा रहे युवक पर आधा दर्जन युवकों ने हमला बोल दिया जिसमें युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया मोटरसाइकिल पर फायरिंग करते फरार हुए युवक मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल पुलिस जांच में जुटी
भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम मोरना निवासी आकाश पुत्र कुलदीप उम्र करीब 22 वर्ष अपने गुड़ कोल्हू पर खाना लेकर जा रहा था की मोरना चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर आकाश को करीब आधा दर्जन मोटरसाइकिल सवार युवकों ने रोक लिया आरोप है कि हमलावर अपने हाथों में लोहे की रॉड चाकू व तमंचे ले रहे थे जिससे हमलावरों ने युवक पर हमला बोल दिया।
युवक उनके चंगुल से छूट भाग निकला लेकिन बाइक सवार युवकों ने कॉपरेटिव बैंक के पास युवक को रोक लिया तथा चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक ने शोर मचाया शोर मचाने पर घायल युवक की ओर राहगीर भागे। जिसके चलते हमलावर फायरिंग करते हुए शुक्रताल के रास्ते फरार हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसका मेडिकल प्रशिक्षण चल रहा है।
दीपक चतुर्वेदी थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है घटना के बारे में जानकारी की जा रही है तहरीर आने पर कार्यवाही की जायेगी।

