Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

किसानों के लिए काम कर रही है भाजपा सरकार: मोहित

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: किसान आंदोलन के कारण भारतीय जनता पार्टी तीन कृषि कानूनों का सच जनता तक लाने के लिए गांव गांव किसान चैपाल कर रही है। किसान नेताओं की किसान महापंचातयों के मुकाबले में भाजपा की इन किसान चौपालों में तीनों कृषि कानूनों को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों द्वारा किसानों के लिए फायदे का सौदा बताया जा रहा है। गुरूवार को पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के नेतृत्व में तीर्थ नगरी के गांव अलीपुर मोरना चौपले पर किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे ग्रामीणों ने मोहत बेनीवाल का भव्य स्वागत किया।

14 28

चौपाल में सम्बोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल कहा कि कांग्रेस ने किसानों का खून चूसा है। भाजपा किसानों की हितैषी पार्टी है। उनके उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चला रही है।

कांग्रेस पार्टी की मानसिकता किसान विरोधी है। गत 26 जनवरी को दिल्ली लाल किले पर जो तांडव हुआ, वह देश को शर्मसार करने वाला कृत्य है।

किसान का बेटा कभी भी देश को शर्मसार करने वाला कृत्य नहीं कर सकता। किसान का बेटा तो खेतों पर पसीना बहा कर देश को आगे बढाने का काम करता है।

चंद लोग किसानों का चोला ओढ़कर कल्याणकारी कृषि बिलों के विरोध में किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। किसान अब उनकी असलियत जान चुका है। अब वह उनके बहकावे में आने वाला नहीं है।

15 24

विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि देश की आजादी के बाद से आज तक कई सरकार आई और चली गई। लेकिन, किसी ने भी हस्तिनापुर के विकास के बारे में नही सोचा भाजपा प्रदेष की पहली ऐसी सरकार है जिसने खादर क्षेत्र के लोगों का बाढ से मुक्ति दिलाने के साथ सडकों का करोडों रूपये से चौडीकरण का कार्य किया है। इन दौरान भाजपा जिलााध्यक्ष अनुज राठी, भाजपा युवा नेता गौरव गुर्जर, सुनील पोसवाल, सुरज सोनी, हरिओम, सोमनाथ पपनेजा, विनोद भाटी आदि ने भी अपने विचार रखे।

गन्ना भेंटकर किसानों ने किया स्वागत

अलीपुर चौपले के समीप आयोजित किसान चैपाल पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को गौरव गुर्जर के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने गन्ना भेंट कर स्वागत किया। और मवाना मिल द्वारा देरी से किये जा रहे भुगतान से निजात दिलाने की मांग भी की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img