Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

बीआरसी केंद्र में 46 अध्यापकों की हुई जांच, एक कोरोना संक्रमित

  • स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीआरसी केंद्र पहुंच की कोरोना जांच

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: नगर क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीआरसी केंद्र पहुंचकर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षकों की कोरोना जांच की। जांच में एक शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए, जिन्हें होम आईसोलेट कर दिया गया है।

गांव गुनारसा स्थित बीआरसी केंद्र पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ४६ अध्यापकों की कोरोना जांच की। जिसमें केवल एक अध्यापक की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई। जांच में संक्रमित पाए गए अध्यापक को हेम आईसोलेट रहने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।

बीआरसी में सैंपलिंग के दौरान एबीएसए डा. प्रभात कुमार, शिवकुमार, हरबीर सिंह, पकंज कुमार, ओमवीर सिंह, विपिन कुमार और अरुण शर्मा समेत स्वास्थ्य विभाग की ओर से रवि कुमार, नीरज कुमार और सोनू कुमार आदि मौजूद रहे। बता दें कि नगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें नगर समेत देहात क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों को इस खतरनाक बीमारी से बचाओ हेतु जागरुक कर रही हैं। और जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमित लोगों को आईसोलेट करने में जुटी हुई हैं ताकि कोरोना की चैन को तोड़ा जा सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img