जनवाणी संवाददाता |
सरसावा: महाराष्ट्र सरकार द्वारा कंगना राणावत के ऑफ़िस को तोड़े जाने व सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों का साथ देने के खिलाफ करणी सेना कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते पुतला फूंका।
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे करणी सेना कार्यकर्ताओ ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी करते थाना के बराबर में नकुड़ तिराहे पर महाराष्ट्र सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। इसके बाद कार्यकर्ताओ ने थाना पहुच एसएसआई नरेंद्र यादव को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा।
इस मौके पर कान्हा रहा ने कहा कि जिस प्रकार महाराष्ट्र सरकार सुशांत राजपूत के हत्यारों को बचाने व अभिनेत्री कंगना राणावत पर बदले की भवना से कार्यवाही करते उसके दफ़्तर को तोड़ा गया है वह महाराष्ट्र सरकार के ओछे पन का सबूत है। शिव सेना के राज्य सभा सांसद संजय राउत महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वह बेहद शर्मनाक है। करणी सेना कार्यकर्ताओ ने महाराष्ट्र सरकार बर्खास्त करते राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की।
इस मौके पर दिग्विजय राणा, सहदेव राणा, बादल राणा, मनोज सैनी, अंकुर सैनी, राकिब राणा, सचिन राणा, रजत मोगा, दीपक, अक्षित आदि मौजूद रहे।

