Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

भाजपा सरकार प्रदेश में विकास के पथ पर अग्रसर: योगेश धामा

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: प्रदेश सरकार द्वारा चार साल पूर्ण करने पर तहसील परिसर में शनिवार को विकास प्रदर्शनी व विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। पुस्तिका के विमोचन के अवसर पर विधायक योगेश धामा ने कहा कि सरकार के चार साल विकास कार्यों के लिए बेमिसाल है।

भाजपा सरकार में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांव, गली मोहल्ले से लेकर हाइवे तक सरकार की योजनाओं के लाभ को पहुंचाया गया है।

प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर तहसील परिसर में विकास प्रदर्शनी एवं जनपद विकास पुस्तिका के विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

09 28

मुख्य अथिति विधायक योगेश धामा व पालिका चेयरमैन संगीता धामा, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल ने पुस्तिका का विमोचन किया। विधायक योगेश धामा ने कहा कि वर्तमान सरकार विकास के पैमाने पर खरी उतरी है। सरकार द्वारा प्रत्येक गांव का सम्पूर्ण विकास कराने के लिए बड़ी धनराशि आवंटित की, जिससे कि गांवों में विकास कार्यों में कोई कमी ना रहे।

गांवों में खड़ंजे के स्थान पर इंटरलॉकिंग टाइल्स व सीसी रोड बनवाए गए। 70 सालों से जो कोई सरकार नहीं कर पाई वह प्रदेश सरकार ने कर दिखाया। गांव के प्राथमिक विद्यालयों के हालात खराब थे, लेकिन मिशन कायाकल्प के माध्यम से स्कूलों में बेहतर शौचालय, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था बेहतर की गई। किसानों को खेतों में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए नलकूप के कनेक्शन दिए गए।

गरीबों को घर का आवंटन किया गया। चार लाख युवाओं को रोजगार दिया गया। पूर्ववती सरकारों में जिस तरह से कानून व्यवस्था बदतर हो गई थी। उसे सख्ती के साथ बेहतर बनाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल उत्तर प्रदेश सरकार ने देश के अन्य राज्यों से बेहतर कार्य किया।

जिस प्रकार से पंजाब, हरियाण व दिल्ली के प्रवासी मजदूर यूपी में आए थे। उन्हें उनके घर तक पहुंचाने का कार्य उनकी सरकार द्वारा किया गया। कोरोना काल में कोई गरीब भूखा ना रहे इसलिए खाद्यय सामाग्री का निरंतर वितरण कराया। यहीं नहीं पहले लोग बिजली आने की राह देखते थे, लेकिन बिजली आपूर्ति नहंीं होती थी। लेकिन अब बिजली की आपूर्ति भी व्यवस्थित की गई है।

पहले विद्युत ट्रांसफार्मर के लिए ग्रामीणों व किसानों को बिजलीघर के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन उसके बाद भी उन्हें पैसे देकर काम कराना पड़ता था, लेकिन अब महज एक फोन पर ही विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया जाता है।

जिलाध्यक्ष सूरजपाल ने कहा कि सरकार द्वारा जनता के हित मे किए जा रहे कार्य सराहनीय है। सड़के, हाइवे, बिजली व पानी आदि की समस्याओं से लोगों को छुटकारा मिला है। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एसडीएम अजय कुमार, तहसीलदार यदुवंश कुमार, ईओ अनिल पंडित, भाजपा नगर अध्यक्ष अश्वनी प्रभाकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष आयुष जैन, जिला उपाध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर, जसवीर सोलंकी, चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर धामा, मनोज धामा, नितिन सिंघल, अंशुल जैन, समोद पंवार आदि मौजूद रहे।

मकान आवंटित किए

विधायक योगेश धामा द्वारा नगर के पांच लोगों को मकान आवंटित किए। इसके साथ ही रेहड़ी पटरी वाले पांच लोगों को मिलने वाले दस दस हजार के लोन भी आवंटित किया।

अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

तहसील में सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में न्यू तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने विधायक योगेश धामा को ज्ञापन सौपा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के चेंबर के सामने तहसील प्रशासन द्वारा पकड़े गए वाहनों को खड़ा किया जाता है। यहीं नहीं वाहनों के आने से धूल उड़ती है, जिससे अधिवक्ता बीमार हो रहे है। उन्होंने वाहनों को हटवाकर वहां पार्क बनवाने की मांग की। इस अवसर पर बार अध्यक्ष सरदार सिंह यादव व महामंत्री हरिओम मोजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img