- नगर के बड़ौत रोड स्थित अग्रणी बैंक कैनरा बैंक द्वारा स्थापित खुदरा अस्ति केन्द्र का उद्घाटन
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: नगर के बड़ौत रोड स्थित अग्रणी बैंक कैनरा बैंक द्वारा स्थापित खुदरा अस्ति केन्द्र का उद्घाटन किया गया और इसके खुलने से ग्राहकों को सस्ते ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि कैनरा बैंक देश का चौथा सबसे बड़ा बैंक है।
नगर के बड़ौत रोड स्थित अग्रणी बैंक कैनरा बैंक द्वारा स्थापित खुदरा अस्ति केन्द्र का उद्घाटन एस वासुदेव शर्मा महाप्रबन्धक आंचलिक कार्यालय आगरा, संजय कुमार सिंह उप महाप्रबन्धक, क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार जैन, मंडलीय प्रबन्धक जे पी सिन्हा तथा अग्रणी जिला प्रबन्धक प्रदीप वसंत थोरात ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। राजीव कुमार जैन ने बताया की जनपद बागपत राजधानी दिल्ली के नजदीक होने के कारण यहां पर खुदरा ऋण की अपार संभावना है और साथ ही साथ उन्होंने सभी ग्राहकों को विश्वास दिलाया की कैनरा बैंक हर जरुरत को पूरा करने के लिए तत्पर रहेगा।

उप महाप्रबन्धक संजय कुमार सिंह ने बताया की कैनरा बैंक का आवास ऋण, वाहन ऋण और खुदरा ऋण बैंकों के मुकाबले सस्ते है और कोई भी छुपा हुआ चार्ज नहीं रहता हैे। उन्होंने ग्राहकों से अनुरोध किया है की आपके सपनो को साकार करने के लिए कैनरा बैंक की सभी शाखाओं में सेवा का मौका प्रदान करें।
एस वासुदेव शर्मा महाप्रबन्धक ने बताया है की कैनरा बैंक पूरे भारत में चौथा सबसे बड़ा बैंक है और बैंक का कुल वयवसाय 16 लाख 40 हजार करोड़ है।
अंचल आगरा मंडल के नौ जिले में अग्रणी बैंक की भूमिका निभा रहे है और भारत सरकार का खुदरा ऋण को बढ़ावा देने के लक्ष्य में कैनरा बैंक के द्वारा 10 खुदरा आस्ति केंद्र की स्थापना की गई है। इनका मुख्य उद्देश्य रहेगा की ग्राहकों को जल्द से जल्द ऋण उपलब्ध कराया जाये और उनको सपने को साकार किया जाये। शनिवार को 56 ग्राहकों को 5 करोड़ 27 लाख के ऋण वितरित किया गये।

