- शुगर मिल ने किया किसान गोष्ठी का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: चीनी मिल द्वारा कस्बा ऊन में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को गन्ने की प्रजाति तथा अधिक पैदावार लेने के उपाय बताए गए। किसानों ने गोष्ठी में गन्ना भुगतान करने की मांग उठाई।
शनिवार को ऊन की सुपीरियर फूड ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कस्बा ऊन में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मिल की ओर से आये गन्ना वैज्ञानिक डा. विजय माली ने किसानों को उन्नतशील गन्ना प्रजातियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गन्ना बुवाई, बीज शोधन करने के बाद करने की सलाह दी।
साथ ही, बताया कि क्षेत्र में मिट्टी परीक्षण के दौरान मैग्नीशियम, पोटाश, बोरोन, जिंक आदि सूक्ष्म तत्वों की कमी पाई गई। जिसके बाद चीनी मिल द्वारा गन्ने का की उपज बढ़ाने हेतु चार्ट तैयार किया गया है। जिसमें समय-समय पर फसल के लिए पोषक तत्व खाद व दवाई की जानकारी दी है।
उन्होंने किसानों से चार्ट के अनुसार ही कार्य करने की अपील की। बैठक में किसानों ने चीनी मिल द्वारा नई प्रजाति का बीज किसानों को 340 रुपये क्विंटल देने पर आपत्ति जताई। साथ ही, चीनी मिल का गोदाम ऊन में खोलने की मांग की। किसानों ने गन्ना भुगतान 14 दिन के अंदर कराने की मांग रखी। बैठक में डिप्टी केन मैनेजर मनोज कुमार, गन्ना सुपरवाइजर राजीव बालियान, साधु राम, उदयवीर, गजेंद्र सिंह, अनुज कुमार, बिट्टू, विकास, राजेंद्र आदि शामिल रहे।

