जनवाणी संवाददाता |
कैराना: विजय सिंह पथिक राजकीय स्रातकोार महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. चमन लाल और आमंत्रित अतिथि वंदना शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम अधिकारी डा. अजय बाबू शर्मा ने द्वितीय दिवस की थीम स्वच्छ भारत पर अभियान के तहत स्वयं सेवकों ने श्रमदान सत्र में एनएसएस पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया।
बौद्विक सत्र में वीवी कॉलेज शामली की पूर्व प्राचार्या एवं पूर्व में एनएसएस की सक्रिय कार्यक्रम अधिकारी रह चुकी प्रो. वंदना शर्मा ने कहा कि वर्तमान में स्वच्छ भारत अभियान हमारे प्रधानमंत्री के आहवान पर चलाया जाने वाला एक राष्ट्रहित का कार्यक्रम है।
सभी स्वयंसेवकों में इसमें अपनी महती जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी लगन और निष्ठा से कर सहयोग करना है। पर्यावरण क्लब संयोजक डा. राकेश कुमार, सुष्मिता, आसिफ, फारूख, जितेंद्र, सागर, खुशी, नूरीन, पप्पन, गौरव, मसीचरण आदि का सहयोग रहा।

