Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

जिले की 884 ग्राम पंचायतों में 452 प्रधान के पद अनारक्षित

  • 193 अनुसूचित जाति और 239 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: त्रिस्तरीय पंचायत समान्य निर्वाचन-2021 के लिए जनपद में ग्राम प्रधान पद के लिए 884 ग्राम पंचायतों में से 193 अनुसूचित जाति की स्त्री और पुरुष वर्ग के लिए तथा 239 अन्य पिछड़ा वर्ग के स्त्री और पुरुष के लिए आरक्षित की गई है। साथ ही 452 ग्राम प्रधान के पद अनारक्षित होंगे।

पंचायती राज विभाग ने आज इस आश्य के आदेश जारी किये है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक जनपद सहारनपुर के विकास खंड बलियाखेड़ी में 75 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 6 और पुरुष के लिए 12 पद आरक्षित हैं।

इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 7 और पुरुष के लिए 13 पद आरक्षित किये हैं। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 12 और पुरुषों के लिए 25 पद आरक्षित हैं। विकास खण्ड पुवांरका में 93 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 7 और पुरूष के लिए 14 पद आरक्षित है।

इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 9 और पुरूष के लिए 17 पद आरक्षित है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 15 और पुरुषों के लिए 31 पद आरक्षित हैं। विकास खण्ड मुजफ्फराबाद में 98 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 8 और पुरुष के लिए 14 पद आरक्षित किये हैं।

इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 9 और पुरुष के लिए 17 पद आरक्षित है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 16 और पुरुषों के लिए 34 पद आरक्षित है। विकास खण्ड सढ़ौली कदीम में 84 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 6 और पुरुष के लिए 10 पद आरक्षित किये हैं। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 8 और पुरुष के लिए 15 पद आरक्षित है।

सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 14 और पुरूषों के लिए 31 पद आरक्षित किये हैं। विकास खण्ड देवबन्द में 64 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 5 और पुरूष के लिए 10 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 6 और पुरूष के लिए 11 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 11 और पुरूषों के लिए 21 पद आरक्षित किये है।

इसी प्रकार विकास खण्ड नागल में 74 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 6 और पुरूष के लिए 11 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 7 और पुरूष के लिए 13 पद आरक्षित किये है।

सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 12 और पुरूषों के लिए 25 पद आरक्षित किये है। विकास खण्ड नागल में 54 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 5 और पुरूष के लिए 8 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 5 और पुरूष के लिए 9 पद आरक्षित किये है।

सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 8 और पुरूषों के लिए 19 पद आरक्षित किये है। विकास खण्ड नानौता में 56 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 5 और पुरूष के लिए 9 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 5 और पुरूष के लिए 10 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 9 और पुरूषों के लिए 18 पद आरक्षित किये है।

विकास खण्ड सरसावां में 103 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 8 और पुरूष के लिए 15 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 10 और पुरूष के लिए 18 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 17 और पुरूषों के लिए 35 पद आरक्षित किये है।

विकास खण्ड नकुड़ में 85 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 7 और पुरूष के लिए 13 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 8 और पुरूष के लिए 15 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 14 और पुरूषों के लिए 28 पद आरक्षित किये है।

विकास खण्ड गंगोह में 98 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 5 और पुरूष के लिए 9 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 9 और पुरूष के लिए 18 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 19 और पुरूषों के लिए 38 पद आरक्षित किये है।

ग्राम प्रधान पद हेतु अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 68, अनुसूचित जाति के पुरूषों के लिए 125, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 83, पुरूषों के लिए 156, सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 147 तथा पुरुषों के लिए 305 पद आरक्षित किये गये हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img