Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

चार वर्ष पूरे होने पर दक्षिण विधानसभा में कार्यक्रम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रदेश में योगी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर शनिवार को मेरठ दक्षिण विधानसभा के परतापुर इंड्रस्टियल एस्टेट स्थित उद्योग मन्दिर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कान्ता कर्दम एवं मेरठ दक्षिण विधानसभा के विधायक डा. सोमेन्द्र तोमर रहे।

कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अर्न्तगत रुपये 180 करोड़ की लागत से महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास का सीधा प्रसारण देखा।

दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। जिसमें मंशा देवी मन्दिर, जागृति विहार में रुपये 50.47 लाख की लाखत से होने वाले सौंदर्यकरण एवं पर्यटन विकास और प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत राजकीय महिला डिग्री कालेज, ग्राम महरौली विकास खंड मेरठ में रुपये 1079.00 लाख की लाखत से बनने वाले डिग्री कालेज का राज्यसभा सांसद कांता कर्दम एवं मेरठ दक्षिण विधायक डा. सोमेन्द्र तोमर ने संयुक्त रूप से किया। उपरान्त मेरठ दक्षिण विधानसभा की विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। मंच संचालक खंड विकास अधिकारी अमित कुमार ने किया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख नितिन कसाना, क्षेत्रीय मंत्री डा. रवि प्रकाश, महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर, महानगर उपाध्यक्ष सुनील चड्ढा, महानगर मंत्री अरविन्द पिन्टू, मंडल महामंत्री अनुसूचित श्याम लोमस, रिठानी व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील वर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, दीपक वर्मा, मनीष प्रजापति, जितेन्द्र पाहवा पार्षद, राजीव मदान, लीलू ठेकेदार सहित सिटी मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र कुमार सिंह, सहायक नगर मजिस्ट्रेट सुनीता सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अंजू चौधरी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी हेमन्त कुमार, उद्योग मन्दिर परतापुर अध्यक्ष अश्विनी गेहरा, सचिव राजीव सिंघल मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img