Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

जिला बदर अभियुक्त को अवैध चाकू के सहित दबोचा

  • आर्म्स एक्ट व गुंडा अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है

जनवाणी संवाददाता |

नांगल: नांगल पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त सलीम को मुखबिर की सूचना पर सैदपुरी पुलिया के पास से मय एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट व गुंडा नियंत्रण अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

एडीएम प्रशासन के आदेशानुसार 27 जनवरी को छह माह के लिए अभियुक्त सलीम पुत्र शफीक निवासी सैदपुरी नांगल को आदेश के अनुपालन में जिलाबदर का नोटिस कराकर जनपद की सीमा से बाहर छोडा गया था। शनिवार को थाना नांगल पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त सलीम को मुखबिर की सूचना पर सैदपुरी पुलिया के पास से एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

जिस संबंध में पुलिस ने अभियुक्त पर धारा आर्म्स एक्ट व गुंंडा अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त सलीम पर कई मुकदमे दर्ज है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल इमरान खान, प्रवीण कुमार, शाने आलम मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img