Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

जिला बदर अभियुक्त सादक को अवैध तमंचे सहित दबोचा

  • एक तंमचा, एल्प्रोजोलम की 300 गोली व पाउडर किया बरामद
  • आर्म्स एक्ट व गुंडा अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है

जनवाणी संवाददाता |

मंडावली: मंडावली पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त सादक उर्फ भूरा को मुखबिर की सूचना पर लकडहान नदी पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक तंमचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस, एल्प्रोजोलम की 300 गोली व 60 ग्राम एल्प्रोजोलम गोलियों के पाउडर बरामद किया है। अभियुक्त को आर्म्स एक्ट व गुंडा नियंत्रण अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

एडीएम प्रशासन के आदेशानुसार 27 जनवरी को छह माह के लिए अभियुक्त सादक उर्फ भूरा पुत्र शमीम निवासी ग्राम दिनौडा थाना नांगल को आदेश के अनुपालन में जिलाबदर का नोटिस कराकर जनपद की सीमा से बाहर छोड़ा गया था। रविवार को पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त सादक को मुखबिर की सूचना पर लकडहान नदी के पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक अवैध तंमचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस, एल्प्रोजोलम की 300 गोली व 60 ग्राम एल्प्रोजोलम गोलियों के पाउडर बरामद किया है। जिस संबंध में पुलिस ने अभियुक्त पर धारा आर्म्स एक्ट, एनडीपीसी एक्ट व गुंंडा अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

अभियुक्त सादाक पर थाना मंडावली व थाना नांगल में कई मुकदमें दर्ज है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई कुवंरपाल सिंह, कास्टेबल आदेश कुमार, सचिन तोमर, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img