Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

चमरावल गांव में सांत्वना देने वालों का तांता

  • समाजवादी पार्टी, भाजपा समाज सेवी सहित अन्य ने पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर/रटौल: चमरावल गांव में जहरीली शराब का सेवन करने से छह ग्रामीणों की मौत के बाद राजनीतिक दलों ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

भाजपा, समाजवादी पार्टी व समाजसेवियों ने सांत्वना दी। सपा ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को दस-दस लाख रूपये की आर्थिक मदद देने की मांग की तो भाजपा नेता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। समाजसेवी ने भी पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

चमरावल गांव में गुरूवार को पांच व शुक्रवार को एक युवक की जहरीली शराब पीने से हुई मौत के बाद सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान गांव में पहुंचे और छह लोगों की मौत पर शोक जताया।

उन्होंने सभी के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता करने की भी मांग की है, ताकि परिवार का गुजर बसर ठीक से हो सकें।

50 1

उन्होंने कहा कि चमरावल गांव में मृतकों के परिजनों की स्थिति को सरकार को देखना चाहिए। उनके घर कैसे चूल्हा जलेगा? यह देखना चाहिए। उनकी आर्थिक मदद जल्द से जल्द करनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिंह, मास्टर मनीत कुमार, अशोक कुमार, रविंद्र नेन, राधेश्याम गुर्जर, कर्मवीर प्रधान, महिला विंग की जिलाध्यक्ष डॉक्टर सीमा यादव आदि मौजूद रहे।

शराब माफियाओं को पहुंचाए जेल के अंदर

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेन्द्र ने कहा कि चमरावल गांव में छह ग्रामीणों की जहरीली शराब पीने से मौत ने प्रदेश को हिलाकर रख दिया है और यह घटना काफी दुखद है।

पुलिस प्रशासन को गांव में बेची जाने वाली जहरीली शराब को ढूंढने का कार्य करना चाहिए और जो भी शराब माफिया इसमें शामिल हो उसको जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाना चाहिए।

प्रशासन को सरकार के स्वाभिमान को बचाने का कार्य करना चाहिए, क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान देश में एक अच्छे नेता के रूप में है और प्रदेश की मिशाल सभी राज्यों में दी जाती है। इसलिए प्रशासन को सख्ती के साथ माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी और मृतकों के परिवार को भी मुआवजा दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा, क्योंकि यह उनका गांव है।

मामले की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच

समाजसेवी मनुपाल बंसल ने चमरावल गांव में जहरीली शराब पीने से हुई छह मौत के बाद गांव में पहुंंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को गांव में हुई शराब पीने से मौत की जांच निष्पक्ष तरीके से करनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकें। वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े है और उनके साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वह पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...
spot_imgspot_img