Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

मर्यादित ढंग से करूंगा काम: प्रो. नरेंद्र कुमार तनेजा

  • पीपिंग सैरेमनी में कुलपति को किया गया कर्नल आनरैरी रैंक से सम्मानित
  • यूपी एनसीसी 71 बटालियन के बिग्रेडियर द्वारा बैच पहनाया

जनवाणी संवाददाता,

मेरठ: जिम्मेदारी के अनुरूप मर्यादित ढंग से काम करूंगा। अपनी सामथ्र्य से जितना हो सकता है एनसीसी की गतिविधियों को संबल प्रदान करने के लिए पूरी कोशिश करूंगा।

एनसीसी के माध्यम से छात्र व छात्राओं में नेतृत्व के गुण विकसित किए जाएंगे। जिसका लाभ विश्वविद्यालय के वायुमंडल में आने वाले समय में दिखाई देगा।

यह बात पीपिंग सैरेमनी में कर्नल की आनरैरी रैंक से सम्मानित होने के दौरान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार तनेजा ने कही।

54 2

विश्वविद्यालय में शुक्रवार को पीपिंग सैरेमनी का आयोजन किया गया। यूपी एनसीसी 71 बटालियन के ब्रिगेडियर अक्षत अरोरा ने विवि के कुलपति को बैच पहना कर्नल की आनरैरी रैंक से सम्मानित किया।

इस दौरान कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार तनेजा ने कहा कि विश्वविद्यालय ही नहीं इससे संबद्ध काॅलेजों के एनसीसी कैडेटों को भी इसका लाभ मिलेगा। मंच का संचालन डाॅ.अनिल यादव ने किया।

55 1

उन्होंने कहा कि 71 एनसीसी यूपी बटालियन ने 54 सीटो पर प्रवेश की अनुमति प्रदान की है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूप नारायण ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि एनसीसी का उददेश्य प्रशिक्षण के माध्यम से एकता और अनुशासन जागृत करना है। इसके प्रशिक्षण से जाति पंथ से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकत के सूत्र में बंधते हैं।

56 1

इस दौरान एसएम ग्रुप कैडर कर्नल गुरूसतिंदर सीओ 71 यूपी बटालियन, कर्नल रोहित कुमार, प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. भूपेंद्र सिंह, प्रो.बीरपाल सिंह, प्रो.हरे कृष्णा, प्रो.एवी कौर, प्रो.स्नेहलता जायसवाल, प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img