Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

चौधरी चरण सिंह स्मारक की रेलिंग तोड़ने पर हंगामा

  • हाइवे निर्माण के दौरान कांधला में हटाई जा रही थी रेलिंग

जनवाणी ब्यूरो |

कांधला: दिल्ली-यमुनौत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 709 बी पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान चौधरी चरण सिंह स्मारक की रेलिंग हटाए जाने पर के विरोध में रालोद छात्रसभा के द्वारा हंगामा किया। छात्र सभा ने चौधरी साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 709 बी पर एनएचएआई द्वारा फोरलेन निर्माण कार्य चल रहा है। नगर में मुख्य बस स्टैंड पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के चलते काफी दिनों से सड़क का निर्माण कार्य रूका हुआ है।

जिसके लिए ठेकेदार के द्वारा राजस्व विभाग व जिलाधिकारी के माध्यम से चौधरी साहब की प्रतिमा को वहां से हटवाए जाने की मांग की थी ताकि निर्माण कार्य पूरा किया जा सके।

सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान कर्मचारियों के द्वारा बुलडोजर के माध्यम से चौधरी चरण सिंह स्मारक की रेलिंग को हटाया जा रहा था।

इसका पता चलते ही रालोद छात्र सभा के जिला महासचिव राजन जावला साथियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा विभाग की कार्यवाही का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया।

जिस पर विभाग के लोगों ने उनको समझाने का प्रयास किया। इस दौरान राजन जावला ने चौधरी साहब की प्रतिमा पर आंच आने पर ईंट से ईंट बजाकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दीे। इस दौरान उनके साथ अरविंद भभीसा, बिजेंद्र, योगेश, विनित जावला आदि मौजूद रहें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img