- पोस्टर प्रतियोगिता में रासेयो छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: वीवी डिग्री कालेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम ईकाई के सात दिवसीय शिविर के छठें दिन मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी द्वारा भी छात्राओं को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
बुधवार को शहर के वीवी डिग्री कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम ईकाई के सात दिवसीय शिविर के छटे दिन शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी व कार्यक्रम अधिकारी डा़ भूपेन्द्र कुमार ने किया।
इस दौरान शिवाली, शगुल तथा शालू ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने बताया कि नारी सुरक्षा, स्वावलंबन तथा शिक्षा को लेकर प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया गया। जो शारदीय नवरात्रों से ग्राीष्म नवरात्रों तक चलाया जा रहा है।
जिसमें महिलाओं को जागृत करने के लिए विभिन्न प्रकार से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने महिला हैल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। सोशल मीडिया का उपयोग करने तथा बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा कॉलेज परिसर से एक जागरूकता रैली भी निकाली गई।
इस अवसर पर डा़ छवि, नारायण सिंह, मेघा, आरती, पारूल, रवित, रिया, प्रिया आदि मौजूद रहे।

