जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मिली सूचना के बाद दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 55 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया है। अभी पुलिस इनसे पूछताछ कर और जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
कोतवाली पुलिस को गत रात्रि सूचना मिली कि एक सेंट्रो कार में दो व्यक्ति गांजा लेकर जा रहे हैं। औद्योगिक पुलिस चौकी पर की गई चेकिंग में एक सेंट्रो कार को पूर्वी यमुना नहर पटरी पर रोक लिया गया। चेकिंग के दौरान इस कार से 55 किलोग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए गांजा तस्करों में नासिर खान पुत्र सलाउदीन पूजा कालोनी लोनी, गुलाब सिंह पुत्र नेपाल सिंह निवासी मीरापुर रोहटा रोड है। ये बागपत की ओर से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। मुजफ्फरनगर में ही इस गांजा को पहुंचाने जा रहे थे। ये दोनों काफी समय से गांजे की तस्करी कर रहे थे। पुलिस अभी इन दोनों से पूछताछ करने में जुटी है।

